फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   road jam protest case quit demands

रोड जाम करने का केस रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Tue, 09 May 2017 12:30 AM IST
amarujala/Sirsa
amarujala/Sirsa Updated Tue, 09 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
वार्ड नंबर 14 की अग्रसेन कॉलोनी में शराब ठेके का विरोध जताने के लिए बेगू रोड पर जाम लगाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को लोगों ने डीएसपी को ज्ञापन देकर केस रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन


अग्रवाल कॉलोनी वासी लोग नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर सिंह और पार्षद मनोज मकानी के  साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और केस रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी जयश्री, कपिल जोशी, सहदेव कुमार, मुंशीराम, कमलेश रानी, सरला देवी, अमिता रानी, दीपक कुमार आदि ने बताया कि उनकी रिहायशी कॉलोनी में शराब का ठेका खोला गया है जो गलत है। इस ठेके को हटवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था पर कोई सुनवाई न होने पर कॉलोनीवासियों ने शराब ठेका अन्य स्थान पर खोलने की मांग को लेकर बेगू रोड पर जाम लगाया था। पुलिस ने इस मामले में 40 से अधिक लोगों के खिलाफ रास्ता जाम करनेे को लेकर केस दर्ज किया है जो गलत है। उन्होंने एसएसपी की गैर मौजूदगी में डीएसपी विजय कक्कड़ को ज्ञापन सौंपते हुए केस रदद् करने क ी मांग की। डीएसपी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed