{"_id":"6921f5fd8a0eb0ab9b069423","slug":"road-construction-work-from-mini-bypass-to-jj-colony-begins-sirsa-news-c-128-1-slko1008-148181-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मिनी बाईपास से जेजे कॉलोनी तक रोड बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मिनी बाईपास से जेजे कॉलोनी तक रोड बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
सिरसा। मिनी बाइपास से रानियां रोड के सुधारी करण को लेकर रोड से झाड़ियां हटाते हुए। संवाद
सिरसा। शहर के मिनी बाईपास से लेकर रानियां रोड को जोड़ने वाली रोड के सुधारीकरण के लिए बीएंडआर विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से रोड की मरम्मत के साथ बर्म आदि को सुधारने के लिए दो फेज में काम करवाया जा रहा है। पहले फेज में डबवाली रोड से करीब 250 मीटर छोड़कर जेजे कॉलोनी तक करीब दो किलोमीटर तक रोड का मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
इसमें रोड की बर्मों से झाड़ियों आदि को हटाकर रोड पर गड्ढों को भरने के साथ लेयर डाली जा रही है। वहीं इसमें रोड के साथ इंटरलॉकिंग टाइलें भी लगाई जा रही हैं। इससे रानियां की ओर से आने वाले वाहन चालक बिना बाजार में जाए ही डबवाली रोड या बरनाला रोड की ओर निकल जाएंगे। इससे समय और वाहनों के अतिरिक्त खर्च से भी बचा जा सकेगा। वहीं, आगे के रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इस रोड पर रानियां चुंगी के करीब सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। बाकी के बचे रोड को दूसरे फेज में पूरा करवाया जाएगा।
-- -- -
रोड का काम दो फेज में करवाया जा रहा है। पहले में डबवाली रोड से जेजे कॉलोनी तक करवाया जाएगा। वहीं बचे रोड की मरम्मत का काम, जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद रोड की मरम्मत करने का काम किया जाएगा। इससे आमजन को परेशानियों से निजात के साथ आसानी भी होगी।
विज्ञापन
- योगराज सिंह, एसडीओ, बीएंडआर विभाग