फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Road accident, 7 injurried

बस और कार की टक्कर में सात घायल

Thu, 07 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Road accident, 7 injurried

गांव बिज्जूवाली-केहरवाला रोड पर माइनर के पास रोडवेज बस व एक कार की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर रोडवेज की बस डबवाली से सिरसा वाया जीवननगर, रानियां जा रही थी। बिज्जूवाली गांव के पास सामने से आ रही कार में उसकी टक्कर हो  गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण अनित नंदन व रमेश गोदारा सहित अनेक लोग मौके पर पहुंचे व घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरीवाला में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. सोनिया जैन ने घायलों का उपचार करके सिरसा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान खाजाखेड़ा निवासी कार चालक विनोद कुमार, रामकुमार व अभिलेख के रूप में हुई है और जो कि गांव गोरीवाला में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।  वहीं गोरीवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed