{"_id":"68d2d4aa129493d419001134","slug":"reviewed-preparations-for-crop-procurement-and-issued-instructions-sirsa-news-c-127-1-shsr1017-140842-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की, दिए निर्देश
Tue, 23 Sep 2025 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 23 Sep 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में फसल खरीद कार्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर
फतेहाबाद। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में फसल खरीद की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप ही फसल खरीद सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडियों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने उपमंडलों की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें और वहां उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लें। उन्होंने बताया कि इस बार धान खरीद के लिए जिले में 7 अनाज मंडियां और 43 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी मंडियों में पीने का स्वच्छ पानी, बिजली की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। मंडियों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए ताकि किसानों और मजदूरों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
साथ ही मंडियों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, गेट पास बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर सिस्टम और ऑपरेटर उपलब्ध हों। उपायुक्त ने कहा कि मंडियों में संचालित खाने की कैंटीन सुचारू रूप से चलें ताकि किसानों और मजदूरों को समय पर भोजन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
उन्होंने खरीद एजेंसियों को भी निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा तय मानकों के अनुसार ही फसल खरीद करें। खरीद एजेंसियों के पास पर्याप्त बारदाना, तिरपाल और नमी मापन यंत्र उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नमी मापने वाले यंत्रों की पूर्व में ही जांच और प्रमाणिकता सुनिश्चित कर ली जाए। उपायुक्त ने कहा कि फसल उठान प्रक्रिया समय पर और सुचारू रहे। इसके लिए उठान कार्य में लगे सभी वाहनों पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाए ताकि उनकी निगरानी की जा सके और खरीद केंद्र से गोदाम तक अनाज उठान में कोई बाधा न आए। धान खरीद के दौरान सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।
इस अवसर एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेश सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता, जिला राजस्व अधिकारी श्याम लाल, डीएफएससी विनीत जैन सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों अधिकारी मौजूद रहे।