फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Revenue department officers and employees took training from HIPA

Sirsa News: राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने हिपा से लिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
Revenue department officers and employees took training from HIPA
 हिसार डीटीसी कार्यालय में प्र​शिक्षण लेते हुए कर्मचारी व अ​धिकारी
सिरसा। आम जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त शांतनु शर्मा के मार्गदर्शन में सिरसा जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिसार स्थित डीटीसी कार्यालय में हिपा (हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) द्वारा आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिव प्रसाद शर्मा ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन करते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना, जन शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित करना और प्रशासनिक जवाबदेही को सशक्त करना है।
विज्ञापन

जनता को समय पर मिलें सुविधाएं

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि डिजिटल माध्यमों के जरिये अब नागरिक घर बैठे विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनका समाधान निर्धारित समय सीमा में किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत उपलब्ध सेवाओं, उनकी समय-सीमा और संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि सेवाएं बाधित न हों और जनता को समय पर सुविधाएं प्राप्त हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के मुख्य विषय
सरल पोर्टल
सेवा का अधिकार अधिनियम
सीएम विंडो
जन शिकायत निवारण प्रणाली
ऑनलाइन सेवा वितरण प्रक्रिया
ई-गवर्नेंस से संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed