{"_id":"5ec95da48ebc3e9ac806f28d","slug":"rescheduled-tender-11-and-15-lane-sirsa-news-rtk5562781109","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन वर्डों की 12 गलियों के साथ वार्ड 11 की 15 के दोबारा लगाए गए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन वर्डों की 12 गलियों के साथ वार्ड 11 की 15 के दोबारा लगाए गए टेंडर
विज्ञापन
वार्ड पांच की गली।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के तीन वार्डों में करीब 12 विकास कार्यों के निर्माण के लिए नगर परिषद सिरसा ने टेंडर लगाए हैं। इन विकास कार्यों पर करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। जिसमें से अधिकांश गलियां हैं। वहीं करीब 15 दिन पहले नगर परिषद ने वार्ड 11 की 15 गलियों के टेंडर लगाए थे। उन टेंडर के लिए पांच ठेकेदारों ने आवेदन किया था, लेकिन अधूरे कागजात होने के कारण दोबारा से टेंडर मांगे गए हैं। अब सभी टेंडर एक साथ 12 जून को खोले जाएंगे।
नगर परिषद ने 15 मई को वार्ड नंबर पांच, दस और वार्ड तेरह की गलियों के टेंडर लगाए है। जिनके निर्माण पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। ये गलियां वे है जो करीब 15 साल पहले बनी थी। अब इनकी हालत खस्ता है। वहीं नगर परिषद ने आटो मार्केट के पास वैद्य महावीर प्रसाद वाली गली का निर्माण कार्य समय पर पूरा न करने पर ठेकेदार को क्लॉज थ्री का नोटिस जारी कर दिया है। गली का टेंडर सात सितंबर 2018 को हुआ था। लेकिन डेढ़ साल बाद भी गली का निर्माण कार्य नहीं पूरा किया गया। ठेकेदार ने करीब दो लाख 61 हजार रुपये का ही काम किया। जबकि इस 900 फुट की गली के निर्माण पर दस लाख रुपये की लागत आनी थी। ठेकेदार को क्लाज थ्री लगाने के बाद उसके कुल राशि में से दस प्रतिशत राशि जब्त कर ली जाएगी, साथ ही अब ठेकेदार को हियरिंग के लिए बुलाया जाएगा।
इन गलियों के लगाएं गए टेंडर
वार्ड नंबर 13 में जगजीत हॉस्टिपल चौक, वार्ड नंबर 13 में ही हुक्म चंद एमसी से बर्तनों वाला, वार्ड नंबर 13 में आर्य स्कूल से बेगू रोड तक की बैक साइड वाली गली, वार्ड नंबर दस में बाउंड्री वाल ऑफ एमसी लैड, वार्ड नंबर 28 में राजकुमार के मकान से मदल लाल गुरिया तक, सुभाष कॉलोनी में गली नंबर एक, वार्ड नंबर दो में सुभाष वाली गली में मास्टर सूरजभान, से डॉक्टर लीला कृष्ण, वार्ड नंबर पांच में बंसल कॉलोनी की गली नंबर तीन में जगदीश नेहब की कोठी से लेकर बिजली बोर्ड की दीवार तक, वार्र नंबर पांच में बंसल कॉलोनी की गली नंबर दो मंदिर से लेकर बिजली बोर्ड की दीवार तक, वार्ड नंबर पांच में राम कॉलोनी में चौधरी रणजीत सिंह वाली गली नंबर दो, वार्ड नंबर पांच में बंसल कॉलोनी में विद्या बैनीवाल से बिजली बोर्ड की दीवार तक, राम कॉलोनी में किरण मदान से राम कुमार गर्ग तक गली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इनके लगाए गए दोबारा से टेंडर
नगर परिषद सिरसा ने वार्ड 11 की 15 गलियों का टेंडर दोबारा से लगा दिया है। इन गलियों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि का खर्च आएगा। बता दें कि इस वार्ड की 15 गलियों का टेंडर लेने वाले ठेकेदार की करीब तीन माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिससे कि गलियों का काम रुक गया था। इस वार्ड की 15 गलियों का टेंडर फतेहाबाद बाद जिले के एक ठेकेदार को अलॉट हुआ था। गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका था, ठेकेदार ने पत्थर बिछा दिया था। लेकिन इसी बीच ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद काम रूक गया। वार्ड नंबर 11 में स्टार प्ले स्कूल परमार्थ कॉलोनी, कल्याण नगर की गली नंबर पांच में रूपचंद वाली, शांति नगर की गली नंबर नौ, गली नंबर एक मनोहर लाल गांधी वाली, प्ले स्कूल से हीरा सिंह के मकान तक, कल्याण नंबर की गली नंबर दो, शांति नगर की गली नंबर आठ मंदिर वाली गली में रणजीत सिंह के मकान से ओम शांति भवन तक, प्रीत नगर की गली नंबर दस ओमप्रकाश से गुरदीप मिस्त्री वाली, गली नंबर एक अमरजीत मिस्त्री वाली, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर पांच बंसल आटा चक्की से रवि शर्मा के मकान तक, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर चार दयानंद लड्डा के मकान से अजय उप्पल के मकान तक, प्रीत नगर गली नंबर 14 में सब गली जगदीश सरपंच से लेकर हरीश के मकान तक, सुखसागर कॉलोनी में बेगू रोड से लेकर सच्ची दाड़ी के गेट तक मेन गली, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर तीन में सब गली मोती राम शर्मा वाली गली नंबर दो एवं तीन को जोड़ने वाली गली का टेंडर अब दोबारा से लगाया गया है।
कुछ गलियों के टेंडर लगाए गए है, इन्हें 12 जून को खोला जाएगा।
-सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।