फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   renovation of road in Nagar nigam sirsa

नगर परिषद ने डी प्लान के लिए वर्क ऑर्डर किए जारी

Thu, 07 Jan 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 07 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
renovation of road in Nagar nigam sirsa

नगर परिषद की ओर से शहर की गलियों का निर्माण डी प्लान के तहत करवाया जाएगा। इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस कार्य पर करीब ढाई करोड़ की राशि खर्च होगी, जिसमें से एक करोड़ से अधिक के कार्य के टेंडर हो चुके हैं। गलियों के निर्माण के अलावा इस राशि में कुछ अन्य विकास कार्य भी शामिल हैं। इसके बाद दूसरे चरण में भी टेंडर की तैयारियां हो गई हैं।

शहर की खस्ता हालत वाली गलियों का अब सुधार होगा। नगर परिषद ने इसके लिए डी प्लान के लिए पहले चरण में 13 कार्यों का टेंडर कर दिया है, जिसकी राशि एक करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन


इसके बाद शेष गलियों के निर्माण के लिए टेंडर होंगे। डी प्लान के तहत ढाई करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि डी प्लान के तहत शहर की गलियों का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भी कुछ विकास कार्यों पर इस प्लान से राशि खर्च की जाएगी। पहले चरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया हो चुकी है। अब शीघ्र ही दूसरे के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उन्होंने बताया कि कुछ गलियों की हालत खराब थी इसलिए नगर परिषद द्वारा डी प्लान के तहत निर्माण करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके लिए गत छह नवंबर को टेंडर आमंत्रित किए गए थे। टेंडर के मुताबिक 13 कार्यों पर 114.97 लाख रुपये खर्च होंगे।

इन गलियों का होगा निर्माण
निर्माण के तहत एकता चौक के निकट, कंगनपुर रोड की गली नंबर पांच, पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की गली नंबर एक, भादरा बाजार की एक गली, बेगू रोड की एक गली, अग्रसेन कॉलोनी की एक गली, बस अड्डा के समीप नई ग्रिल, खैरपुर की एक गली, शिव चौक से वाल्मीकि चौक तक फुटपाथ व रानियां रोड से आईटीआई चौक और आईटीआई चौक से सब्जी मंडी की गलियों का निर्माण होगा।


अब कार्य शुरू हो जाएगा और जलद ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में टेंडर होंगे और शेष गलियों का निर्माण करवाया जाएगा। अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed