{"_id":"65bbdbf1d2c60f41ab0685e6","slug":"relief-from-cold-due-to-sunshine-temperature-increased-by-5-degrees-sirsa-news-c-128-1-sir1002-114463-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, 5 डिग्री तापमान में हुई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धूप खिलने से ठंड से मिली राहत, 5 डिग्री तापमान में हुई बढ़ोतरी
Thu, 01 Feb 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। जिले में बारिश की हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव नजर आया है। जिससे वीरवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वही सुबह हलकी बूंदाबांदी और बादलवाई देखने को मिली। दोपहर बाद धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई।
वीरवार को जिले में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और कई जगह पर बारिश की बौछारें हुईं। इस कारण मौसम खुल गया है। मौसम खुलने के कारण तापमान में भी बढोतरी हुई। हालांकि शहर में धूप ज्यादा समय नहीं खिली। इस दौरान जिले में एक घंटा ही धूप खिली। जिससे लोगों को शीतलहर से राहत मिली। जिसके चलते सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिली। लोग धूप का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकले। वहीं पार्कों में बच्चे खेलने के लिए निकले।
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
बारिश होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी हुई। वीरवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया था। आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को भी धूप खिलने के आसार है। वहीं शनिवार और रविवार को जिले में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
ट्रेन समय पहुंची देरी
गोरखधाम एक्सप्रेस - 10 बजकर 40 मिनट , 12 बजकर 46 मिनट, 14 घंटे की देरी से
श्रीगंगानगर - 6 बजे शाम, 7 बजकर 31 मिनट, 1 घंटा 31 मिनट की देरी से
किसान एक्सप्रेस - 7 बजकर 30 मिनट , 8 बजकर 7 मिनट, 37 मिनट देरी से