फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Registry faces hurdles even after DC's orders, SDM-DRO on leave, revenue also suffers

Sirsa News: डीसी के आदेश के बाद भी रजिस्ट्री में अड़चन, एसडीएम-डीआरओ छुट्टी पर, राजस्व को भी नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Registry faces hurdles even after DC's orders, SDM-DRO on leave, revenue also suffers
सिरसा। तहसीलदारों की हड़ताल के चलते जिले में रजिस्ट्री कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक हड़ताल के कारण प्रतिदिन लगभग 200 रजिस्ट्री अटकी पड़ी हैं, जिससे करीब 15 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन की हड़ताल से 50 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सोमवार को उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आदेश जारी किए थे कि तहसीलदारों की जगह लिंक अधिकारी रजिस्ट्री प्रक्रिया को संचालित करेंगे, लेकिन एसडीएम और डीआरओ खुद छुट्टी पर रहे, जिससे रजिस्ट्री कार्य और अधिक प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज के लिए भी लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। तहसील में केवल चुनिंदा लोग ही पहुंचे जिन्हें हड़ताल की जानकारी नहीं थी। ई-दिशा केंद्र और अन्य संबंधित काउंटर भी बंद रहे। अधिकारियों के अनुसार, सिरसा जिले में ऑनलाइन सिस्टम की रफ्तार बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले मैन्युअल रूप से प्रतिदिन लगभग 400 रजिस्ट्री होती थी, जिनमें से सिरसा में करीब 100 रजिस्ट्री होती थीं। अब यह संख्या घटकर 45 तक पहुंच गई है, जिससे अन्य तहसीलों में भी रजिस्ट्री का काम प्रभावित हुआ है। ऑनलाइन प्रणाली में आवेदन से लेकर डाटा जांचने और तारीख देने तक कर्मचारियों को कठिनाई हो रही है। सॉफ्टवेयर अभी अपनी प्रारंभिक अवस्था में है और अधिकारियों के अनुसार इसे पूरी तरह से दुरुस्त होने में एक साल का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed