फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Registry done by fake signature of Naib Tehsildar, two employees suspended

नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करके करवा दी रजिस्ट्री, दो कर्मचारी सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Registry done by fake signature of Naib Tehsildar, two employees suspended
ऐलनाबाद तहसील कार्यालय। - फोटो : Sirsa
ऐलनाबाद। तहसील में रजिस्ट्री को लेकर बड़े गड़बड़झाले का खुलासा हुआ है। तीन रजिस्ट्रियां नायब तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर से कर दी गई। नायब तहसीलदार ने पुलिस के साथ-साथ डीसी को भी शिकायत भेजकर मामले का खुलासा किया है। इस पर डीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए अनियमितताएं बरतने के आरोप में दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं पूरे मामले ही जांच के आदेश एसडीएम को दिए हैं। पुलिस ने भी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में होने वाली रजिस्ट्रियों के औचक रिव्यू के दौरान नायब तहसीलदार अजय कुमार को पता चला कि तीन रजिस्ट्रियां ऐसी हैं जिन पर उनके हस्ताक्षर होने की बजाय फर्जी हस्ताक्षर हैं। इस पर उन्होंने डीसी को पत्र लिखकर अवगत करवाया। इतना ही नहीं पुलिस को भी शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 420, 467, 468, 471, 81 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया कि 18 जून 2021 को वसीका नंबर 1503, 26 जुलाई 2021 को वसीका नंबर 2816 तथा 2817 पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करके कंप्यूटर पर पंजीकरण करवाकर उन्हें बही नंबर 1 पर चस्पा कर दिया। रजिस्ट्रेशन कानून के तहत यह एक बड़ा जुर्म है। संयुक्त सब रजिस्ट्रार अजय कुमार द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आग्रह किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि स्थानीय नायब तहसीलदार की शिकायत प्राप्त होने के बाद 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में जो कुछ निकलकर आएगा उसके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लिया तुरंत एक्शन, दो कर्मचारी सस्पेंड, जांच के दिए आदेश
डीसी अनीष यादव के संज्ञान में मामला सामने आते ही उन्होंने तुरंत प्रभाव ने प्राथमिक जांच करवाई। इसमें दो कर्मचारियों द्वारा अनियमितताएं किया जाना सामने आया है। इस पर डीसी ने तुरंत दोनों कर्मचारियों को ड्यूटी में अनियमितताएं बरतने पर सस्पेंड कर दिया। इतना ही नहीं इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच का जिम्मा एसडीएम को दिया गया है। अब एसडीएम ना केवल इस मामले की बल्कि पूर्व में भी हुई रजिस्ट्री की पूरी जांच करके डीसी को रिपोर्ट सौंपेंगे। इस आधार पर डीसी आगामी एक्शन लेंगे।

ऐलनाबाद तहसील कार्यालय में फर्जी हस्ताक्षर करके रजिस्ट्री करवाने के मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम जांच करके रिपोर्ट देंगे। इसके अलावा अनियमितताएं बरतने वाले दो कर्मचारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है।
- अनीश यादव, डीसी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed