{"_id":"61aa5bebc5e59068eb123d50","slug":"reflector-belt-will-be-worn-to-unclaimed-animals-to-prevent-road-accidents-sirsa-news-hsr6184998183","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे रोकने के लिए लावारिस पशुओं को पहनाई जाएगी रिफ्लेक्टर बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे रोकने के लिए लावारिस पशुओं को पहनाई जाएगी रिफ्लेक्टर बेल्ट
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास रोड़ पर बैठे अवारा पशु।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। ठंड और कोहरे में सड़क हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत एसपी डॉ. अर्पित जैन ने ट्रैफिक से जुड़े सभी पुलिस कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने समस्याएं पूछी और फीडबैक भी लिया। साथ ही निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल का प्रयोग ना करें। इतना ही नहीं नियम तोड़ने वालों को भी सख्ती से लें और किसी भी को ना छोड़ें।
जिला पुलिस एक्शन मोड में आने वाली है। शहर के लोगों को अब यातायात नियमों का उल्लंघन करना भारी पड़ सकती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं शहर के चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों से फीडबैक लिया गया है कि उन्हें ड्यूटी के समय किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को मोबाइल फोन प्रयोग न कर चौकसी से ड्यूटी निर्वाह करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं धुंध के समय दुर्घटना का कारण बनने वाले लावारिस पशुओं को सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर रिफ्लेक्टर पट्टी को गले में पहनाया जाएगा। ताकि रात के समय सड़क पर मौजूद लावारिस पशुओं की उपस्थिति का पता चल सके।
इसके अलावा गो रक्षा दल के साथ मिलकर गायों व नंदी को गोशाला में पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। ताकि शहर में इनकी संख्या में कमी लाई जा सके। बता दें कि बीते दो साल में नेशनल हाईवे व शहर के बाजारों में करीब 90 हादसे इन लावारिस पशुओं के चलते हुए हैं।
विज्ञापन
शहर के चौक चौराहों पर जाम की स्थिति से मिलेगा छुटकारा
यातायात पुलिस कर्मियों की अपने ड्यूटी के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही से शहर के चौक चौराहों में जाम की स्थिति पैदा होती है। वही सड़क हादसा भी हो सकता है। शहर में लगी रेड लाइट भी कार्य नहीं कर रही हैं। ये पिछले काफी समय से खराब पड़ी हैं। रेड लाइटों की कमी को होमगार्ड के जवान पूरा करेंगे। जो प्रत्येक चौक पर तैनात होकर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने का काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा परंतु ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वाहन चालकों से करे मैत्रीपूर्ण व्यवहार
बैठक के दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों से फीडबैक लिया। उन्होंने पूछा कि ड्यूटी पर तैनाती के दौरान उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ठंड व धुंध का मौसम शुरू हो गया है। वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में जागरूक करें ताकि भविष्य में किसी सड़क दुर्घटना की घटना को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाए। परंतु यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
शहर के इन प्वाइंटों पर रहती है जाम की स्थिति व दुर्घटना की आशंका
-- महाराणा प्रताप चौक
-- बस स्टैंड व कोर्ट रोड़ चौक
-- बाल भवन टी प्वाइंट
-- बाबा भूमण शाह चौक
-- आंबेडकर चौक
-- परशुराम चौक
-- गोल डिग्गी चौक
-- लाल बत्ती चौक
-- सांगवान चौक
-- शिव चौक
-- रानियां रोड चौक
-- डबवाली मिनी बाईपास चौराहा
यातायात पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्य का बेहतर ढंग से निर्वहन करने के आदेश दिए हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरते जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।
-डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

बाबा भूमण शाह चौंक पर तैनात कर्मी ट्रैफिक नियंत्रण करते हुए।- फोटो : Sirsa