फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rashan card

ऑनलाइन सूची में नाम दर्ज ना होने के कारण ग्रामीणों को नहीं मिला राशन

Wed, 16 Oct 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
rashan card
गांव दड़बा कलां के ग्रामीण राशन कार्ड में नाम काटे जाने तथा राशन न मिलने को लेकर बुधवार लघु सचिवालय में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी के पास पहुंचे। जहां पर लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं जिसके बाद अधिकारी ने उनके नाम पोर्टल पर अपलोड करके ऑनलाइन कर दिए।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग में पहुंचे ग्रामीण विजय ने बताया कि वह बीते दिनों डिपो पर अपना राशन लेने गए। जहां पर डिपो धारकों ने उन्हें राशन देने से मना कर दिया। ग्रामीणों कृष्ण कुमार, राजेंद्र ने बताया कि जब राशन नहीं मिला तो उन्होंने डिपो धारक को इस बारे में पूछा तो डिपोधारक ने बताया कि आपके नाम का राशन ऑनलाइन नहीं हुआ है। जिस कारण से आपके राशन का नाम ऑनलाइन सूची में नहीं आ रहा है। विजय ने बताया कि उनके गांव के करीब 200 राशन कार्ड ऐसे हैं जो ऑनलाइन नहीं हुए हैं और लोगों को राशन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने बताया कि पिछले महीने उन्हें राशन मिला था। जब वह इस बार का राशन लेने गए तो उन्हें पता चला कि उनका नाम तथा राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हुआ है जिस कारण से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। जिसको लेकर सभी ग्रामीण लघु सचिवालय में स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग में पहुंचे। वहां पर मौजूद हेल्पलाइन ऑपरेटर शेर सिंह ने बताया कि डीएफओ की गलती के कारण उनके राशन कार्ड पर राशन नहीं मिल रहा है। अब ये तो डीएफओ ही बता सकते हैं कि क्या कमी रह गई है। जिसके कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। एडीसी दफ्तर से किसी भी उपभोक्ता का नाम नहीं काटा गया है। आपरेटर ने कार्ड धारकों को प्रमाणित दस्तावेज दे दिए और खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में जाकर जमा करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस दस्तावेज के साथ राशन कार्ड की ऑनलाइन एंट्री हो जाएगी उसके बाद सभी को राशन मिलना शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर सभी ग्रामीण डीएफओ कार्यालय में पहुंचे कर दस्तावेजों को आनलाइन करवाया। सहायक फूड इंस्पेक्टर नरेंद्र सरदाना ने बताया कि उनको 15 दिन बाद राशन मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेरिफिकेशन के दौरान डाटा मेच ना होने के कारण कई कार्ड धारकों के नाम काटे गए है। जिला खाद्य पूर्ति कार्यलय में अपडेट ना होने के कार्ड धारकों का नाम काटा है। दस्तावेज वेरिफाई कर सही नाम पोर्टल पर अपडेट किए जा रहे हैं। राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद दोबारा राशन मिलने लगेगा।
- नरेंद्र सरदाना, सहायक फूड इंस्पेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed