फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ramps for disabled people not found in schools and banks, commissioner reprimanded

स्कूल और बैंकों में नहीं मिले दिव्यांगजनों के लिए रैंप, कमिश्नर ने लगाई फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Ramps for disabled people not found in schools and banks, commissioner reprimanded
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्कूल, बैंकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दिव्यांगजनों के लिए मिलने वाली सुविधाओं की जांच के लिए कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल और बैंक सहित कई जगहों पर अव्यवस्थाएं मिली और दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध होने वाली आवश्यक सुविधाएं भी नहीं थी। ऐसे में कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों को फटकारा और एक माह के भीतर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से दोपहर तक कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ खैरपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला व अग्रसेन कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पहुंचे। यहां दिव्यांगों के लिए व्यवस्था नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों को उन्होंने जमकर लताड़ा। इसके अलावा रानियां रोड स्थित आरकेजे श्रवण एवं वाणी विकलांग केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक महीने का अल्टीमेटम देकर नए शौचालय बनवाने, रैंप बनवाने व व्हील चेयर का प्रबंध करने के निर्देश दिए और ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद दिए हैं निर्देश : कमिश्नर
कमिश्नर राजकुमार मक्कड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान खैरपुर स्थित सरकारी स्कूल व स्टेट बैंक में खामियां मिली हैं। बैंक अधिकारियों को एक माह के अंदर जिले की सभी 28 ब्रांचों में दिव्यांगों के लिए रैंप की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो प्रति ब्रांच 50 हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा। खैरपुर स्कूल में निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने स्कूल प्रशासन को लताड़ते हुए कहा कि इस स्कूल में दिव्यांग अध्यापकों के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सड़क से कक्षाओं तक पहुंचने के लिए व्हील चेयर नहीं है। ऐसे में काफी संख्या में छात्र यहां पढ़ने नहीं आते होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 तक मनाया जा रहा है डेफ सप्ताह
सिरसा। दिव्यांगजन के राज्य आयुक्त राजकुमार मक्कड़ शनिवार को स्थानीय आरकेजे श्रवण एवं वाणी निशक्त जन कल्याण केंद्र में डेफ सप्ताह (20 से 26 सितंबर) के तहत आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली।

राज्य आयुक्त राज कुमार मक्कड़ ने कहा कि डेफ सप्ताह 20 से 26 सितंबर के दौरान जिला में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को भी सांकेतिक भाषा के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि मूक व बधिर दिव्यांगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नरेश बत्रा, सचिव जिला रेडक्रॉस लाल बहादुर बैनीवाल, सहायक निदेशक राजेश कुमार, एग्जीक्यूटिव सदस्य मनमोहन गोयल, शेखर शर्मा, सुनीता सक्सेना, रेणू ग्रोवर, लाइफ सदस्य सुशील कंदोई, महेंद्र बंसल, उमंग संस्था से बंसीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed