फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rakesh won gold in National Masters Athletics Championship

नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में राकेश ने जीता गोल्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Rakesh won gold in National Masters Athletics Championship
अपना गोल्ड मेडल दिखाते राकेश शर्मा। संवाद - फोटो : Sirsa
गोरीवाला। 42वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डबवाली के खिलाड़ी राकेश शर्मा ने गोल्ड मेडल व दो सिल्वर मेडल जीते हैं। यह प्रतियोगिता चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रैल से एक मई तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

राकेश कुमार शर्मा सिंचाई विभाग सिरसा में आरसी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ट्रिपल जंप में गोल्ड, लंबी कूद व पोल वाल्ट में सिल्वर मेडल प्राप्त किए। राष्ट्रीय स्तर की इस चैंपियनशिप में पूरे देश के मास्टर्स खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले राकेश शर्मा ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक चैंपियनशिप के लंबी कूद में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। पिछले वर्ष राकेश कुमार शर्मा ने इसी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल करते हुए डबवाली व सिरसा को गौरवान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे राकेश
राकेश कुमार शर्मा पिछले 10 वर्षों से डबवाली में बच्चों को एथलेटिक्स की नि:शुल्क ट्रेनिंग दे रहे हैं। उनसे प्रशिक्षण लेकर अनेक बच्चे स्टेट व नेशनल गेम्स तक में मेडल प्राप्त कर चुके हैं। 52 वर्षीय राकेश शर्मा खुद भी वेटरन खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए अनेक गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि 7 से 11 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नि:शुल्क एथलेटिक प्रशिक्षण लेना चाहता है तो वह शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक चौटाला रोड पर ओम होटल के सामने गली में स्थित केआर मैमोरियल अरोड़वंश विद्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed