फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rain, rain in Sirsa, destroy crop, Sirsa

बारिश से कहीं खिल उठीं फसलें तो कहीं ओलावृष्टि ने मचाई तबाही

Sat, 07 Jan 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rain, rain in Sirsa, destroy crop, Sirsa
बारिश और ओलावृष्टि - फोटो : bureau

जिले में पांच माह बाद बरसात से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे तो वहीं जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि ने फसलों में तबाही मचाई। बीती रात जिलेभर में बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद फसलें खिल उठीं। जहां यह बरसात गेहूं की फसल के लिए लाभकारी रही, वहीं सरसों और सब्जियों की फसलों में ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई। इससे पूर्व अगस्त में बरसात हुई थी।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात बादल छा गए थे। आधी रात के बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। जिलेभर में बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है, जबकि पंजुआना वर्षा मापक केंद्र से दो एमएम बरसात रिकॉर्ड किए जाने का समाचार है। ओलावृष्टि और अंधड़ से काफी नुकसान हुआ है। जब बूंदाबांदी शुरू हुई तो किसानों के चेहरे खिल उठे। धुंध के साथ इस प्रकार बूंदाबांदी ने फसलों में घी का काम किया है।
विज्ञापन


लंबे समय से किसान बरसात के लिए दुआ कर रहे थे। गांव दड़बा के किसान ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि अब मार्च मध्य तक जितनी बार बरसात होगी, फसलों को बहुत लाभ मिलेगा। गांव बरासरी के किसान सुलतान सिंह बैनीवाल का कहना है कि जनवरी से लेकर मार्च तक बरसात सभी फसलों को लाभ पहुंचाती है। इससे फसलें बीमारियों से बच जाती हैं और उत्पादन बंपर होता है। बिजली और तेल की बचत होती है जिससे किसानों को आर्थिक लाभ भी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सिद्धू ने बताया कि गेहूं, चना, जौ और सरसों की फसलों में एक-दो बरसातें न आए तो उत्पादन बहुत कम रहता है। अब बरसात शुरू हुई है, उम्मीद है कि फरवरी और मार्च में भी बरसात होगी। बता दें कि जिले में तीन लाख हेक्टेयर में गेहूं, 50 हजार हेक्टेयर में सरसों और 10 हजार हेक्टेयर में चना और जौ आदि फसलों की बिजाई हुई है।


कृषि विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र शेरड़िया का कहना है कि बरसात से फसलों में तेला-चेपा आदि बीमारियों से बचाव होता है। बरसात और धुंध से फसलें फुटाव अधिक करती हैं, जिससे उत्पादन अधिक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed