फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   railway fatak road in bad condition

Sirsa News: कालांवाली रेलवे फाटक की सड़क छह माह से बदहाल, त्योहारों में बढ़ी परेशानी

Sun, 25 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 25 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
railway fatak road in bad condition
कालांवाली । रेलवे फाटक के बीच उखड़ी सड़क और बाहर निकले पत्थरों के कारण परेशान वाहन चालक। संवाद
प्लास्टिक ब्लॉक्स का काम पूरा लेकिन सड़क की मरम्मत अधूरी
विज्ञापन

पत्थरों के कारण हादसों और जाम का खतरा
फोटो -- 33

संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। शहर के बीच स्थित रेलवे फाटक पर सड़क की बदहाली वाहन चालकों और दुकानदारों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। रेलवे लाइन पर प्लास्टिक ब्लॉक्स लगाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बावजूद रेलवे विभाग ने करीब छह माह से उखाड़ी गई सड़क की मरम्मत नहीं की है।
सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर निकले हुए हैं जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन चालकों को परेशानी होती है। शहरवासियों में इस स्थिति को लेकर रोष है। यह रेलवे फाटक पुरानी और नई मंडी को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन

दिनभर यहां से बड़ी संख्या में दोपहिया, चारपहिया और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क उखड़ी होने के कारण वाहन चालकों को धीमी गति से चलना पड़ता है। इससे दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारों के सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ने से यह समस्या और गंभीर हो गई है। सड़क की खराब हालत से वाहनों की रफ्तार धीमी होती है। इससे रेलवे फाटक के आसपास जाम लगने लगता है।
शहरवासियों की परेशानी
मनीष जैन, शुभम गर्ग, विक्की अरोड़ा, हन्नी जैन, कुलदीप सिंह और रमेश कुमार सहित अन्य दुकानदारों ने अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यह मार्ग शहर के दोनों हिस्सों को जोड़ता है। बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने के समय यह मार्ग सुचारु रहना बेहद जरूरी है। टूटी सड़क के कारण आमजन, दुकानदार और यातायात व्यवस्था संभालने वाले पुलिस प्रशासन सभी परेशान हैं।


मरम्मत की उठाई मांग
शहरवासियों ने रेलवे विभाग से जल्द मरम्मत की मांग की है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेने का आग्रह किया है। त्योहारों के दौरान लोगों को राहत देना आवश्यक है। संभावित हादसों और जाम से बचने के लिए सड़क को दुरुस्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed