फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Quality data helps in making informed decisions.

Sirsa News: आंकड़ों की गुणवत्ता सही निर्णय लेने में सहायक

Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Quality data helps in making informed decisions.
सिरसा। कार्यशाला में भाग लेते हुए अध्यापक व विद्यार्थी। संवाद
सिरसा।
विज्ञापन


राजकीय नेशनल महाविद्यालय में शनिवार को शोध प्रकोष्ठ, अर्थशास्त्र विभाग, आईक्यूएसी, और अंग्रेजी विषय परिषद की ओर से आंकड़ों के एकत्रीकरण विषय शोध कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस शोध कार्यशाला में मुख्यातिथि और तकनीकी सत्र के मुख्य वक्ता रूप में डॉ. प्रेम कंबोज सेवानिवृत्ति प्राचार्य ने शिरकत की।
डॉ. प्रेम कंबोज ने आंकड़ों की गुणवत्ता व मानकीकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि आंकड़ों की गुणवत्ता सही निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आंकड़ों की गुणवत्ता निम्न स्तर की है तो उससे निम्न स्तर का ही ज्ञान होगा और फिर निर्णय निर्माण की प्रक्रिया भी दक्षता पूर्ण नहीं होगी। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को इकट्ठा करते समय उसकी गुणवत्ता और मानकों को ध्यान में रखना चाहिए । शोध कार्य में आंकड़ों को प्रयोग करने से पहले उनकी गुणवत्ता को अवश्य परख लें ताकि उनके परिणाम उच्च स्तर के हो सकें।
विज्ञापन

दूसरे तकनीकी सत्र में वक्ता के रूप में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्योराण ने बताया कि यदि हम कोई शोध करना चाहते हैं तो अच्छे और विश्वसनीय शोध के लिए आंकड़ों के विभिन्न प्रकारों का ज्ञान होना चाहिए। जब तक आप यह नहीं जानते की आपको जो आंकड़े चाहिए उनकी प्रकृति कैसी है तब तक आप सही आंकड़े इकट्ठा नहीं कर सकते हैं। हमें आंकड़ों के विभिन्न प्रकारों का सही ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय तकनीकी सत्र में डॉ .अमनदीप ने आंकड़ों के एकत्रीकरण विषय पर बोलते हुए बताया हर क्षेत्र में आंकड़ों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आंकड़ों को इकट्ठा करने के लिए साक्षात्कार, अवलोकन, परीक्षण इत्यादि विधियों का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कार्यशाला के चौथे सत्र में विद्यार्थियों से राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के छात्रों की पुस्तकालय में जाने की आदत के बारे में विद्यार्थियों से आंकड़े इकट्ठा करने का कार्य करवाया गया। इस अवसर पर डॉ. मीत, प्राचार्य डॉ.हरविंदर सिंह, डॉ. इंदिरा जाखड़, डॉ .राजदीप एवं डॉ .शोभा आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed