फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   protest in bijalighar

Sirsa News: बिजली संकट से परेशान किसानों ने बिजलीघर में दिया धरना

Wed, 15 Jul 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 15 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
protest in bijalighar
कालांवाली। बिजली की समस्या को लेकर धरने पर बैठे किसान
बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की
विज्ञापन

फोटो --- 16
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से परेशान किसानों ने बुधवार को कालांवाली बिजलीघर में धरना दिया। उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताते हुए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।
किसान यूनियन उग्राहा के प्रदेश सचिव रमणदीप सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे धान की बिजाई का कार्य बाधित हो रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार से आए मजदूर बिजली न होने के कारण खाली बैठे हैं।
विज्ञापन

सिंघपुरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि निशान सिंह ने बताया कि किसान सिंचाई के लिए कालांवाली मंडी से किराए पर जनरेटर ला रहे हैं। इससे खेती की लागत बढ़ रही है और उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। पानी की व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी देवी लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पर किसान स्थायी समाधान पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का कारण और समाधान
किसान नेता बिंदर सिंह ने बताया कि तेज बारिश और आंधी से कुरंगावाली से दादू बिजलीघर की लाइन के पोल टूट गए थे। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया। किसानों ने अस्थायी समाधान के बजाय स्थायी व्यवस्था की मांग की। बिजली निगम के एसडीओ विक्रमजीत ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है और जल्द आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed