फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Propertiy Tax,submit,sirsa news

लोगों ने छूट के अंतिम दिन 16 लाख रुपये भरा प्रॉपर्टी टैक्स

Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Propertiy Tax,submit,sirsa news
प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का लाभ 31 मार्च तक था। ऐसे में इसका लाभ लेने के लिए अंतिम दिन बुधवार को सिरसा नगर परिषद में सुबह सवेरे से लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में करीब 16 लाख रुपये की राशि जमा हुई है। इससे पहले मंगलवार को पांच लाख रुपये टैक्स के रूप में जमा हुए थे। सिरसा में करीब 75 हजार प्रॉपर्टी धारक है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए चार कंप्यूटर ऑपरेटर लगे रहे। स्थानीय निकाय विभाग द्वारा 30 मार्च तक टैक्स जमा करवाने वालों को चालू वित्त वर्ष में प्रॉपर्टी टैक्स का 10 फीसदी छूट दी गई थी। पुराने एरियर पर 25 फीसदी की छूट दी गई थी। विभाग द्वारा छूट अवधि को लगातार बढ़ाया जाता रहा और इसे चालू वित्त वर्ष के अंत तक लागू रखा था। टैक्स भरने के लिए शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स भरने में दिक्कतें आई। शहर के हरीश सोनी ने बताया कि वे अपना प्रॉपर्टी टैक्स भरने गए तो उन्हें 22 हजार रुपये प्रॉपर्टी टैक्स बताया गया। जबकि उसने पिछले वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स भरा हुआ है। इसलिए इतनी रकम नहीं बनती। उन्होंने कर्मचारियों को रसीदें भी दिखाई, लेकिन कर्मचारियों ने नए प्रॉपर्टी सर्वे के आधार पर कहा कि आपका 22 हजार रुपये टैक्स बनता है। हालांकि बाद में उन्होंने उनसे 11 हजार रुपये टैक्स भरवाया। बाकी कागजात की जांच के लिए पांच अप्रैल को आने के लिए कहा गया। हरीश सोनी ने कहा कि रिकार्ड न देखने के कारण वे छूट से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed