फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Program on Dera's foundation day today, police set up eight nakas

Sirsa News: डेरा के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आज, पुलिस ने आठ नाके लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Program on Dera's foundation day today, police set up eight nakas
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान जहां एक ओर सत्संग का प्रसारण किया जाएगा वहीं दूसरी ओर रक्तदान शिविर, चिकित्सा जांच शिविर सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित 10 से ज्यादा राज्यों के अनुयायी शामिल होंगे। इसलिए पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डेरा की ओर जाने वाले वाहनों पर 8 नाके लगाए हैं। 500 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

डेरा में होने वाले कार्यक्रम को लेकर अनुयायी पहुंचना शुरू हो गए हैं। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में अनुयायियों के आने की उम्मीद है। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है। डेरा में सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान कैंप सहित जरूरतमंदों को राशन का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बैठक करके की समीक्षा
पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा ने अधिकारियों क बैठक ली। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। एसपी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाली भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतें। संदिग्धों पर नजर रखें और ट्रैफिक व्यवस्था भी दुरुस्त रखें। एसपी ने कहा कि आमजन को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेरामुखी के आने की चर्चाएं लेकिन डेरा प्रबंधन चुप
सोशल मीडिया पर डेरामुखी के आने की भी खूब चर्चाएं चल रही हैं। अनुयायियों के बीच संदेश वायरल हो रहा है कि डेरामुखी शुक्रवार रात को या शनिवार सुबह जेल से बाहर पैरोल पर एक दिन के लिए आ सकता है। इसलिए उसी तरीके से तैयारियां भी की जा रही है। हालांकि डेरामुखी सिरसा आएगा या यूपी के बरनावा स्थित आश्रम में जाएगा, इसे लेकर स्पष्ट नहीं है। दूसरी ओर डेरा प्रबंधन इस बात को लेकर चुप्पी साधे बैठा है। प्रबंधकों की ओर से एक ही बात कही जा रही है कि जब आएंगे तो पता चल जाएगा।


सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी : एसपी
देखिए, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। इसलिए बैठक कर समीक्षा की गई है। आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
----उदय सिंह मीणा, एसपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed