{"_id":"699ca280d7f115e8090c9b07","slug":"problem-of-parking-sirsa-news-c-128-1-svns1027-153553-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मल्टी स्टोरी पार्किंग जमीन रहेगी प्रांतीय सरकार के नाम, परिषद ने नहीं तय किया पार्किंग का स्वरूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मल्टी स्टोरी पार्किंग जमीन रहेगी प्रांतीय सरकार के नाम, परिषद ने नहीं तय किया पार्किंग का स्वरूप
Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
मल्टी स्टोरी पार्किंग की जगह की फोटो
- पीपीपी या विभागीय तौर पर कैसे बनेगी, अभी अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं तय
- प्रांतीय सरकार की जमीन नहीं होगी नाम, बिना नाम बनाना होगा प्रोजेक्ट
- अस्थायी तौर पर जमीन का होगा प्रयोग
- बाजारों में दुकानदारों के 2900 से 3500 वाहन
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । शहर की मल्टी स्टोरी पार्किंग का स्वरूप क्या होगा, यह आज तक तय नहीं हुआ है। प्रांतीय सरकार के नाम की जमीन भी नगर परिषद के नाम नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, 28 फरवरी को डिजाइन तैयार करने वाली एजेंसी के साथ बैठक होगी।
ऐसे में शहरवासियों को प्रांतीय सरकार की जमीन पर ही अपनी पार्किंग बनानी होगी। मलकियत को पहले ही उपायुक्त पत्र भेजकर इन्कार कर चुके हैं। पत्राचार के बाद अब नगर परिषद अस्थायी अनुमति के साथ ही इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने जा रहा हैं। हालांकि, दो जगहों में एक जगह से मलबा हटाने का काम चल रहा है। मुख्य जगह के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर संशय बना हुआ है।
मुख्यालय से अनुमति का इंतजार
मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए नगर परिषद अपने स्तर पर प्लानिंग बनाने की कोशिश कर रहा है। इस पार्किंग को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाना या सरकारी खर्च पर बनाना है। इसको तय करना बाकी है। यह चीज मुख्यालय स्तर पर फाइनल होगी। मुख्यालय स्तर पर अनुमति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट की आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यह जानना जरूरी
- रोड़ी बाजार के आसपास गलियां - 30 के आसपास
- अनुमानित दुकानें - 900 से ज्यादा।
- अनुमानित छोटी दुकान पर दुपहिया वाहन - दो से तीन
- बड़े शोरूम व दुकानों पर - 10 से लेकर 60 आसपास
- कुल बाजार में वाहन-- 2900 से 3500 के आसपास
- पार्किंग की व्यवस्था - एक
- अतिक्रमण - दुकानों के बाहर शत-प्रतिशत
तीन बड़ी पार्किंग की जरूरत
व्यापारियों के अनुसार, सालों पुराने बाजार बने हुए हैं। वक्त के साथ व्यापार बढ़ा और पार्किंग की दिशा में किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब वाहन बढ़ गए हैं। सही मायने में तीन बड़ी पार्किंग की जरूरत है। मौजूदा समय में नगर परिषद कार्यालय की पार्किंग हैं, जिसमें चुनिंदा वाहन खड़े हो सकते हैं। एक या दो निजी पार्किंंग हैं। तीन बड़ी पार्किंग की जरूरत है, जहां पर दो से तीन हजार वाहन खड़े हो सकें। तभी बाजार सही चल पाएगा।
कोट्स
अभी पार्किंग पर कोई निर्णय नहीं हुआ है। स्थिति पहले जैसे ही बनी हुई है। पार्किंग की डिजाइन बनाने वाली एजेंसी को बुलाया गया है। 28 फरवरी को एजेंसी के साथ बैठक होगी। उसके बाद ही स्वरूप को लेकर कोई निर्णय हो सकता है।
-राकेश पूनिया, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
- प्रांतीय सरकार की जमीन नहीं होगी नाम, बिना नाम बनाना होगा प्रोजेक्ट
- अस्थायी तौर पर जमीन का होगा प्रयोग
- बाजारों में दुकानदारों के 2900 से 3500 वाहन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा । शहर की मल्टी स्टोरी पार्किंग का स्वरूप क्या होगा, यह आज तक तय नहीं हुआ है। प्रांतीय सरकार के नाम की जमीन भी नगर परिषद के नाम नहीं होगी। अधिकारियों के अनुसार, 28 फरवरी को डिजाइन तैयार करने वाली एजेंसी के साथ बैठक होगी।
ऐसे में शहरवासियों को प्रांतीय सरकार की जमीन पर ही अपनी पार्किंग बनानी होगी। मलकियत को पहले ही उपायुक्त पत्र भेजकर इन्कार कर चुके हैं। पत्राचार के बाद अब नगर परिषद अस्थायी अनुमति के साथ ही इस प्रोजेक्ट को फाइनल करने जा रहा हैं। हालांकि, दो जगहों में एक जगह से मलबा हटाने का काम चल रहा है। मुख्य जगह के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में प्रोजेक्ट की मौजूदा स्थिति पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन
मुख्यालय से अनुमति का इंतजार
मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए नगर परिषद अपने स्तर पर प्लानिंग बनाने की कोशिश कर रहा है। इस पार्किंग को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाना या सरकारी खर्च पर बनाना है। इसको तय करना बाकी है। यह चीज मुख्यालय स्तर पर फाइनल होगी। मुख्यालय स्तर पर अनुमति मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट की आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
यह जानना जरूरी
- रोड़ी बाजार के आसपास गलियां - 30 के आसपास
- अनुमानित दुकानें - 900 से ज्यादा।
- अनुमानित छोटी दुकान पर दुपहिया वाहन - दो से तीन
- बड़े शोरूम व दुकानों पर - 10 से लेकर 60 आसपास
- कुल बाजार में वाहन