फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   private school are asking for fee from parents

मैसेज कर प्राइवेट स्कूल मांग रहे है अभिभावकों से फीस

Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
private school are asking for fee from parents
सीएम को अभिभावकों द्वारा भेजा गया ट्वीट। - फोटो : Sirsa
लॉकडाउन के चलते जिले के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आदेश दिया था कि लॉकडाउन के चलते स्कूलों में न ही तो दाखिला करेंगे और न ही विद्यार्थियों से तीन माह तक की फीस लेंगे। निजी स्कूल आदेशों की अवहेलना कर परिजनों को बच्चों की फीस जमा करवाने के लिए मैसेज और ई-मेल कि जरिए संदेश भेज रहे हैं। जिसे लेकर जिले के अभिभावकों ने सीएम को ट्वीट कर इस मामले से अवगत करवाया। सीएम टीम ने जिले के शिक्षा विभाग को पत्र लिख इस मामले से अवगत करवाया, जिसके बाद जिला शिक्षा विभाग ने दोबारा पत्र जारी कर निजी स्कूलों से लॉकडाउन अवधि तक की फीस न लेने और विद्यार्थी का नाम न काटने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निजी स्कूल नए सत्र के शुरू होते ही अपने बच्चों को ऑनलाइन होमवर्क भेज रहे हैं ताकि लॉकडाउन में विद्यार्थी घर बैठकर अगली का पाठ्यक्रम शुरू कर सके। ऐसे में पाठ्यक्रम के साथ साथ अब अभिभावकों को संदेश भेजकर पहले तीन महीनों की फीस जमा करवाने के लिए बोला जा रहा है। फीस जमा करवाने के लिए निजी स्कूलों ने ऑनलाइन बैकिंग का सहारा लेते हुए बैंक खाता और आइएफसी कोड को संदेश के साथ भेज रहे हैं। साथ ही नोटिफिकेशन दी है कि फीस जमा करवाने के बाद उसका स्क्रीन शॉट स्कूल के नंबर पर व्हाट्एप्प पर भेजें। ताकि फीस जमा होने की पुष्टी हो सके।
विज्ञापन

अभिभावकों को इस संदेश ने मन में दुविधा उत्पन्न कर दी है कि जब अप्रैल माह में स्कूल खुले ही नहीं तो फिर स्कूल फीस क्यों मांगी जा रही हैं। सिरसा अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ मेहता ने बताया कि प्रतिदिन अभिभावकों के मैसेज आ रहे है कि शिक्षा विभाग ने तीन माह की फीस लेने की लिए मना किया है तो स्कूल प्रशासन फीस की मांग क्यों कर रहा है। उन्होंने बताया कि पैरेंट्स एसोसिएशन की और से भी जिले के स्कूलों को पत्र लिख पहले तीन माह की फीस माफ करने की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी स्कूलों द्वारा फीस मांगने की शिकायत सामने आई है। निजी स्कूलों द्वारा तीन माह की फीस न लिए जाने को लेकर दोबारा आदेश जारी कर दिए गए है। स्कूल खुलने के बाद ही फीस ली जागी। अगर किसी स्कूल द्वारा फीस लेने का मामला सामने आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
-आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed