फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   preparation for national strike

Sirsa News: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के लिए संयुक्त जत्था अभियान जारी

Tue, 03 Feb 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
preparation for national strike
सिरसा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के सदस्य लोगों को जागरूक करते हुए।  विज्ञ​प्ति
जिले के लिए अलग अलग क्षेत्रों में जाकर कर्मचारियों से साधा संपर्क
विज्ञापन

फोटो- 6
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू की ओर से राज्य स्तरीय संयुक्त जत्था अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में ऐलनाबाद क्षेत्र के गांव मेहनाखेड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के नेता कुलदीप शर्मा एवं सीटू नेत्री सीता देवी ने संयुक्त रूप से की।
इसके उपरांत जत्था धोलपालिया गांव पहुंचा, जहां कर्मचारियों और ग्रामीणों को हड़ताल के उद्देश्यों से अवगत कराया गया। बाद में ऐलनाबाद नगर पालिका परिसर में एक जनसभा आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजकुमार गुजर एवं सीटू नेत्री प्रेमिला चौधरी ने की।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ के नेता राजेश भाकर तथा केंद्रीय ट्रेड यूनियन सीटू के नेता विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि 12 फरवरी को देश की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों एवं विभिन्न राज्य स्तरीय फेडरेशनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। हड़ताल में कर्मचारी, मजदूर और किसान वर्ग सहित देशभर में 30 करोड़ से अधिक लोग केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताद्वय ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आम जनता में भारी रोष है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताल को सफल बनाने के लिए गांव-ढाणियों, ब्लॉकों और शहरों में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सभा को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमेर सिंह चौहान, हरिकिशन कंबोज, विजय मजोका, आशा यूनियन की नेत्री रजनी देवी, मंजू, सुमन, कमलेश, फायर यूनियन के कोषाध्यक्ष कुलदीप राठोड़, रणवीर फगोड़िया, मिड-डे मील यूनियन की प्रधान संतोष रानी आदि मौजूद रहे।
मुख्य मांगें
सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, लेबर कोड रद्द करना, बिजली बिल अधिनियम 2025 को वापस लेना, मनरेगा कानून को मजबूत करना, रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती, सरकारी विभागों का निजीकरण बंद करना, बुजुर्ग पेंशन 10,000 रुपये करना, कटी हुई पेंशन बहाल करना, हरियाणा में अलग वेतन आयोग का गठन तथा किसानों का कर्ज माफ करना शामिल है।

कोट
सिरसा जिले में हड़ताली सभाएं तीन स्थानों पर होंगी। ऐलनाबाद व रानियां हल्के में देवीलाल पार्क ऐलनाबाद, डबवाली-कालांवाली क्षेत्र में बठिंडा चौक डबवाली व बड़ागुढ़ा तथा सिरसा-चोपटा क्षेत्र में सिरसा बस स्टैंड स्थित तिकोना पार्क में कर्मचारी एकत्र होंगे।
- राजेश भाकर, कर्मचारी नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed