फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Pradeep Jain sirsa, grain market kalawali sirsa, sirsa

कालांवाली में न्यू आढ़ती एसोसिएशन, प्रदीप जैन को चुना प्रधान

Tue, 25 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Tue, 25 Apr 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Pradeep Jain sirsa, grain market kalawali sirsa, sirsa
Grain market - फोटो : Bureau

मंडी के आढ़तियों की एक बैठक किसान कैंटीन में हुई। जिसमें गेहूं के सीजन में आढ़तियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। मंडी की एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में कोई कदम न उठाने पर आढ़तियों ने न्यू आढ़ती एसोसिएशन के नाम से तीसरी एसोसिएशन का गठन करने का निर्णय लिया। जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रदीप जैन को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया।

विज्ञापन


नवनियुक्त प्रधान प्रदीप जैन ने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी के सहयोग से आढ़तियों के हितों की रक्षा करने के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं के सीजन में आढ़तियों को गेहूं लादान, खाली बारदाना, गेहूं खरीद को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन एसोसिएशन आढ़तियों को पेश आ रही समस्या को लेकर कोई कदम नहीं उठा रही थी, जिस कारण आढ़तियों ने एकत्रित होकर नई एसोसिएशन गठित करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब एक सौ से भी ज्यादा आढ़तियों ने भाग लेकर नई एसोसिएशन गठित करने पर सहमति जताई है।
विज्ञापन


 बैठक में मंडी की प्रसिद्ध व्यापारियों, फैक्ट्री संचालकों आदि ने भाग लेकर अपनी सहमति प्रकट की। प्रदीप जैन ने बताया कि नई एसोसिएशन का एजेंडा अनाज मंडी में फेर कर एसोसिएशन की सदस्यता की रसीद काटी जाएगी उसके बाद एसोसिएशन की बाकी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस बैठक में प्रवीण ठेकेदार, सुरेश बांसल, संजय दानेवालिया, नंदन जैन, बोबी सिंगला, सुरेश गोयल, टोनी बांसल, तरसेम स्टार, राज कुमार कालझारनी, सुरेश अरोड़ा, पिंटा ठेकेदार, मनोहर लाल, सुखराम, लक्की गोयल, सतीश सिंगला, लवलीन जैन, जौली बांसल, केवल मोंगा, पूर्व प्रधान राज कुमार, अमरजीत बराड, शशी सिंगला, विजय कुमार, रिंकू ठेकेदार, संदीप जैन, संदीप गोयल सहित अनेक आढ़ती मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed