Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PR paddy will no longer be purchased at the minimum support price.

Sirsa News: पीआर धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अब नहीं होगी खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
PR paddy will no longer be purchased at the minimum support price.
सिरसा। मंडी में धान की बोरियों का उठान करते हुए मजदूर। संवाद
सिरसा। जिले की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पीआर धान की खरीद का शनिवार अंतिम दिन रहा। शनिवार को जिले की मंडियों में किसानों 3,526 क्विंटल धान लेकर आए। ऐसे में जिले की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 4,10,7820 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन


कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से 18,52,840 क्विंटल, हैफेड की ओर से 17,52,970 क्विंटल और हरियाणा स्टेट वेयरहाउसिंग काॅरपोरेशन की ओर से 5,02,010 क्विंटल खरीद की गई है। इसके साथ-साथ उठान प्रक्रिया भी जारी है। अब तक जिले की मंडियों से 35,91,650 क्विंटल धान की उठान की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि बडागुढ़ा मंडी में 93,120 क्विंटल, डबवाली मंडी में 5,13,710 क्विंटल, कालांवाली मंडी में 9,94,150 क्विंटल, फग्गु मंडी में 1,38,730 क्विंटल, रानियां मंडी में 1,77,360 क्विंटल, रोड़ी में 1,72,210 क्विंटल, सिरसा मंडी में 4,14,710 क्विंटल, सुरतिया मंडी में 1,01,140 क्विंटल, थिराज मंडी में 1,10,900 क्विंटल, ओढां में 1,83,130 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब व्यापारियों को बेचनी पड़ेगी धान





जिले की मंडियों में उठान सही समय पर न होने के कारण रविवार को धान की आवक बंद रहेगी। वहीं, जिले में अब पीआर धान सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शनिवार को बंद हो गई है। मंडी में पीआर धान की फसल जिन किसानों की नहीं बिकी है वह अब सरकारी खरीद न होने पर निजी तौर पर आढ़तियों को बेचने पर मजबूर होंगे। मंडियों में धान की आवक जोरों पर है, जिले की मंडियों में अब पीआर को छोड़कर अन्य धान की वैरायटी की आवक ज्यादा हो रही है। इसमें 1401, 1692 व पीबी वन आदि हैं। किसानों के खेतों में अब लगभग 15 फीसदी धान की कटाई के लिए बची है। लगभग धान किसानों की ओर से काटने के बाद मंडी में पहुंच चुकी है। वहीं, सोमवार को मंडियों में धान की आवक में तेजी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed