फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Power plant being built in Rodi at a cost of Rs 5 crore, installation of new equipment will provide relief from power cuts

Sirsa News: रोड़ी में 5 करोड़ की लागत से बन रहा बिजलीघर, नए उपकरण लगने से मिलेगी कटों से राहत

Sun, 02 Jun 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Power plant being built in Rodi at a cost of Rs 5 crore, installation of new equipment will provide relief from power cuts
रोड़ी। लंबे इंतजार के बाद गांव रोड़ी में बिजली घर की इमारत बन रही है। इसका कार्य करीबन 6 महीने पहले दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था। इसके साथ ही यहां नए उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। पूरे प्रोजेक्ट पर 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सीजन में हुई बारिश के दौरान रोड़ी बिजली घर खस्ताहाल हो गया था। जिसके बाद बिजली सप्लाई में परेशानी होने लगी थी। परेशान ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर धरना लगाया था। इसके बाद जागे बिजली निगम ने गांव रोड़ी में 33 केवी सब स्टेशन का कंट्रोल रूम नया बनाने के लिए दिसंबर 2023 में टेंडर जारी किया था। यहां बिजलीघर कंट्रोल रूम का साइज 33X80 रखा है। जिसमें एक इंचार्ज रूम और एक स्टोर रूम तथा मशीन हाल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस नई बनी इमारत में इसके अलावा बिजली घर के उपकरण भी स्थापित किए जाएंगे। जिससे कि आमजन को बिजली कटों से राहत मिलेगी। पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत होगी। यहां बनने वाले स्विच रूम को पूर्ण रूप से तैयार होने में 9 महीने का टाइम लगेगा। जिसमें से करीबन 6 महीने बीत चुके हैं। इस स्विच रूम को बनाने के लिए बुक बांड बिल्डर कंपनी को हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से टेंडर दिया गया है, जिसकी तैयार करने की समय अवधि 31 अगस्त 2024 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed