फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Postmortem of the tailor's body was handed over to the relatives, petrol bottle and matchsticks were sent for forensic examination.

Sirsa News: दर्जी के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा, पेट्रोल की बोतल और माचिस की तीलियां को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा

Sun, 26 Feb 2023 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Postmortem of the tailor's body was handed over to the relatives, petrol bottle and matchsticks were sent for forensic examination.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव सलारपुर के खंडहर भवन में मिले दर्जी के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। चिकित्सकीय बोर्ड की तरफ से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अब पुलिस दर्जी के हत्यारोपियों का तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा कि दर्जी शहर से किस तरह सलारपुर गांव में पहुंचा और पेट्रोल कहा से लिया गया यह अभी जांच का विषय है।
पुलिस मामले की जांच करने के लिए मृतक हरिकिशन (60) के जानकारों और उसके पड़ोसी दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में अभी पाया गया है कि वृद्ध शहर से एक थैला मोटरसाइकिल पर टांगकर निकला था। उस थैले में किस तरह का सामान था इसकी अभी पूर्ण जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस को घटनास्थल पर मिली पेट्रोल की बोतल और माचिस की तीलियां की फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मृतक के बेटे के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज किया है और बोर्ड की तरफ से उसके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

-------
वर्जन
हरिकिशन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। वृद्ध सिरसा से अकेला ही मोटरसाइकिल पर थैला टांगकर निकला था। उसकी हत्या के कारणों के संबंध में जांच के लिए तथ्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनवारी लाल, सदर थाना प्रभारी सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed