फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Postman will enroll 5 year old children at home

घर पर पहुंच 5 वर्ष के बच्चों का आधार नामांकन करेगा पोस्टमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Postman will enroll 5 year old children at home
डाकघर फाइल फोटो। - फोटो : Sirsa
सिरसा। डाक विभाग डोर स्टेप आधार अभियान के तहत 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए नामांकन की सुविधा जल्द शुरू करने जा रहा है। इसके तहत बच्चों का घर पर ही आधार कार्ड बनाया जा सकेगा। वहीं जिन लोगों का आधार कार्ड बने हुए हैं यदि वह मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बदलवाना चाहते हैं तो डाक विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत डाकपाल घर-घर जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाएगा व किसी की ईमेल आईडी और नंबर में परिवर्तन भी करेगा। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए विभाग द्वारा यह योजना तैयार की गई है। जिसके अंतर्गत उपभोक्ताओं को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध होगी। वहीं उपभोक्ताओं को लंबी-लंबी लाइनों से भी छुटकारा मिलेगा। आवेदन के बाद विभाग द्वारा संबंधित क्षेत्र के पोस्टमैन को आवेदनकर्ता का पता बताकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सुविधा को देना होगा अतिरिक्त चार्ज
जिस उपभोक्ता ने विभाग की साइट पर ऑनलाइन आवेदन किया है उस उपभोक्ता को सुविधा का 50 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। आवेदनकर्ता को साइट के साथ-साथ विभाग की पोस्ट इंफो मोबाइल एप या पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया जा रहा है प्रशिक्षण
जिला में डाकघर की 162 शाखाएं है जिसके लगभग 1000 डाकपाल है। उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ देने के लिए उनको प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण देने के लिए चंडीगढ़ से उच्च टीम को बुलाया गया है जो डाकपाल को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के डाक विभाग ने डोर स्टेप अभियान की शुरू किया है। जिसके माध्यम से 5 साल तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए नामांकन की सुविधा जल्द शुरू होगी। अभियान के अंतर्गत डाकपाल घर-घर जाकर बच्चों के आधार कार्ड बनाएंगे।
-नवीन शर्मा, डाकपाल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed