फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   postman dead body found in river

लापता पोस्टमैन और युवती का शव राजस्थान कैनाल से बरामद

Sat, 20 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा Updated Sat, 20 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

गांव आसाखेड़ा से लापता हुए पोस्टमैन तथा पड़ोसी युवती का शव राजस्थान में मसीतां हेड से बरामद हुआ है। पुलिस पोस्टमैन की गर्भवती बीवी, दो बेटियों के शव भी नहर में तलाश कर रही है। राजस्थान नहर से मिले शवों को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में रखा गया है। परिजन तथा पुलिस एक हफ्ते से शवों को नहर में तलाश रहे थे।

13 फरवरी को डबवाली डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात हनुमान गर्भवती पत्नी बाला देवी का उपचार करवाने का बहाना करके पड़ोसी युवती प्रियंका को बाइक पर अपने साथ ले गया था। गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित गांव भारूखेड़ा के आदर्श विद्या निकेतन मिडिल स्कूल से अपनी दो बेटियों शिक्षा उर्फ महक (5) तथा पलक (4) को भी छुट्टी दिलाकर अपने साथ लिया था। उनके बैग वहीं स्कूल में छोड़ दिए थे। देर शाम तक जब प्रियंका घर नहीं लौटी तो उसके पिता बृजलाल ने हनुमान को कॉल की थी। काफी देर तक घंटी बजती रही। किसी ने फोन नहीं उठाया। देर शाम को एक युवक ने फोन उठाया था। मोबाइल जंडवाला बिश्नोइयां-कालूआना मार्ग पर राजस्थान कैनाल की पटरी पर मिलना बताया। कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल के साथ हनुमान का बाइक तथा कपड़े भी बरामद हुए थे। संदेह जताया जा रहा था कि उपरोक्त ने नहर में कूदकर अपनी जान दे दी है। पुलिस तथा परिजन मिलकर पिछले एक हफ्ते से नजर में शवों को तलाश रहे थे। शुक्रवार को दोपहर बाद राजस्थान में मसीतां हेड पर पोस्टमैन हनुमान का शव दिखाई दिया। शव को बाहर निकाला गया। सूचना पाकर डीएसपी सत्यपाल यादव, सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार मौका पर पहुंचे। पुलिस शव को लेकर डबवाली के सरकारी अस्पताल में बने शवगृह में पहुंची ही थी कि पड़ोसी युवती प्रियंका का शव भी नहर में दिखाई दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवती को बाहर निकाला। दूसरे शव को भी पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। पोस्टमैन की बीवी तथा दो बेटियों के शवों को नहर में तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन

मूल रूप से फतेहाबाद के गांव सिरडाना निवासी हनुमान पिछले करीब आठ सालों से गांव आसाखेड़ा के पटवार भवन में रह रहा था। उसकी पहली ज्वाइनिंग गांव चौटाला में थी। उस समय वह कुंवारा था। कुछ समय पश्चात वह बीपीएम के तौर पर गांव आसाखेड़ा में तैनात हो गया। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को भी गांव आसाखेड़ा में ले आया। दिसंबर 2015 में उसकी प्रमोशन पोस्टमैन के तौर पर डबवाली डाकघर में हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई बदली

पुलिस अभी तक यही मान रही थी कि पोस्टमैन अभी जिंदा है। उसके घर की तलाशी लेने के बाद बरामद हुए मोबाइल फोन को साइबर पर लगाया हुआ था। ताकि कोई विशेष जानकारी मिल जाए। एकाएक राजस्थान कैनाल से मिली पोस्टमैन तथा लड़की की डेडबाडी ने चौंका दिया है। वहीं सवाल भी खड़ा कर दिया है कि अगर पोस्टमैन परेशानी में होगा, तो खुद या फिर अपने परिवार सहित जान देगा, पड़ोसी युवती के साथ क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमैन हनुमान तथा पड़ोसी युवती प्रियंका के शव मिले हैं। एक महिला तथा दो बच्चे भी नहर में होने का संदेह है। उन्हें तलाशा जा रहा है।

-सत्यपाल, डीएसपी, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed