फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Postgraduate final year examination from July 12, about 28 thousand students will take the exam

स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षा 12 जुलाई से, करीब 28 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Postgraduate final year examination from July 12, about 28 thousand students will take the exam
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। सीडीएलयू कैंपस और संबंधित कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा को लेकर शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इन परीक्षाओं में सिरसा-फतेहाबाद के करीब 28 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। 12 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाएं 20 अगस्त तक चलेंगी।
विज्ञापन

दौरान रि-अपीयर व मर्सी चांस वाले विद्यार्थियों की परीक्षा भी विश्वविद्यालय द्वारा ली जाएगी। परीक्षाएं दो चरणों में होगी। पहले चरण की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरे चरण में परीक्षा दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले के विभिन्न कॉलेजों में स्नातक स्तर की अंतिम वर्ष की परीक्षा आयोजित की गई है। विश्वविद्यालय का प्रबंधन परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को भी परीक्षा के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय में करीब 3 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। वहीं जिले के सभी कॉलेजों के करीब 25 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाएं 12 जुलाई से प्रारंभ होकर 10 अगस्त को संपन्न होगी। जिले के सभी कॉलेजों में परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाए जाएंगे। संबंधित कॉलेज के विद्यार्थी उसी कॉलेज में बने केंद्र में परीक्षा देंगे। ये परीक्षाएं सुबह व शाम के सत्र में आयोजित होंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को करना होगा इन हिदायतों का पालन
परीक्षा के दौरान विद्यार्थी कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकते। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका नहीं दी जाएगी। वहीं विद्यार्थियों को कोरोना हिदायतों की पालन करना होगी। परीक्षा केंद्र में बिना मास्क के एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed