{"_id":"5da60bfa8ebc3e013662c441","slug":"poltical-sirsa-news-rtk523328321","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र होंगे पिंक व मॉडल बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आकर्षण का केंद्र होंगे पिंक व मॉडल बूथ
विज्ञापन
विधानसभा आम चुनाव 2019 के तहत 21 अक्तूबर को शत-प्रतिशत मतदान व मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पिंक व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। आकर्षक सजावट से बनाए जाने वाले पिंक बूथों की कमान महिला अधिकारी व कर्मचारियों के हाथ में होगी।
इसी प्रकार मॉडल बूथ भी आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। लोगों को अधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के बारे में चुनाव आयोग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रयासरत है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वीप के तहत अनेक कार्यक्रम जिला में आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला में मतदान के दिन पिंक बूथ व मॉडल बूथ बनाने का उद्देश्य नागरिकों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित करना है। मतदान जागरूकता की दिशा में ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मतदान केंद्र को पिंक व मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में पिंक व मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन बूथों पर अन्य बूथों के अपेक्षा विशेष सुविधाएं होंगी। जहां पिंक बूथों पर सुरक्षा से लेकर चुनाव प्रक्रिया की सभी जिम्मेदारियां महिला कर्मचारी निभाएंगी, वहीं मॉडल बूथ पर बैठने के लिए कुर्सियां, बच्चों के लिए झूले आदि के साथ सजावट कर आकर्षक रूप दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र राजकीय नेशनल महिला महाविद्यालय के बूथ नंबर 18 को पिंक तथा 19 को मॉडल बूथ बनाया गया है। कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में मार्केट कमेटी कार्यालय के बूथ नंबर 23 को पिंक तथा बूथ नंबर 115 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार डबवाली विस क्षेत्र में नई अनाज मंडी स्थित किसान रेस्ट हाउस में बूथ नंबर 09 को सखी तथा बूथ नंबर 146 को मॉडल बूथ बनाया गया है।
विज्ञापन
रानियां विधानसभा क्षेत्र के मार्केट कमेटी रानियां में बने बूथ नंबर 161 को पिंक तथा बूथ नंबर 122 को मॉडल बूथ बनाया गया है। इसी प्रकार ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में ऐलनाबाद में हरिचंद का बास स्थित आंबेडकर भवन में बने बूथ नंबर 116 को पिंक बूथ तथा बूथ नंबर 90 को मॉडल बूथ बनाया गया है। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे मतदान में बढ़ चढ़ कर भाग लें व दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदाता जाति, धर्म व समुदाय ऊपर उठकर अपने विवेक से मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। मतदाता किसी के प्रलोभन में न आए और अपने मताधिकार का प्रयोग अपने विवेक से करें।