फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pollution level 340 aqi due to light rain

हल्की बरसात के कारण प्रदूषण का स्तर 340 एक्यूआई आया

Fri, 18 Oct 2019 10:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
pollution level 340 aqi due to light rain
बरसात में बाइक पर छाता पकड़कर जाते हुए युवक। - फोटो : Sirsa
शुक्रवार दोपहर को सिरसा में हुई हल्की बारिश ने शहरवासियों को सर्दी आने का एहसास करवा दिया। वहीं हल्की बरसात से प्रदूषण में कमी आई है। शुक्रवार शाम को प्रदूषण का स्तर एक्यूआई 340 रहा। जबकि दोपहर को बारिश से पहले एक्यूआई 350 तक पहुंच गया था। बारिश और हवाओं से प्रदूषण का नीचे गिरा। जबकि वीरवार को प्रदूषण का एक्यूआई 356 था। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के हिसार क्षेत्र के वैज्ञानिक सुनील श्योराण ने बताया कि अभी सिरसा में धान की फसल कटनी शुरू ही हुई है। लेकिन पराली जलाई नहीं जा रही। यह प्रदूषण दूसरे जिलों में जलाई गई पराली के कारण हुआ है। जिसका असर सिरसा में हो रहा है। प्रदूषण के कारण सिरसा में लोगों को सांस लेने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

धान को नुकसान दायर है बारिश
हल्की बरसात के कारण किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गई। धान की फसल पक चुकी है। शुक्रवार को हुई इस बारिश से धान की फसल को नुकसान है। धान की परमल, 1509 व बासमती किस्म काटने के लिए बिल्कुल तैयार है। लेकिन इस बारिश के कारण अब किसानों को पक्की फसल को काटने के लिए थोड़े दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मंडी में आई धान की फसल को शाम को हुई बरसात से भीग गई जिससे खरीद कर चुकी प्राइवेट एजेंसी को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर, 352
17 अक्तूबर, 340
16 अक्तूबर, 312
15 अक्तूबर, 241
14 अक्तूबर, 274
13 अक्तूबर, 137
12 अक्तूबर, 137
सिरसा में धान की फसल पिछेती है। दूसरे जिलों में धान की फसल अगेती है। दूसरे जिलों में पराली जलाने के कारण सिरसा की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील श्योराण, वैज्ञानिक, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed