{"_id":"617d8dc2eec43630fd212040","slug":"polling-held-peacefully-fate-of-19-candidates-locked-in-evm-sirsa-news-hsr615795874","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐलनाबाद उपचुनाव: शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 19 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐलनाबाद उपचुनाव: शांतिपूर्वक हुआ मतदान, 19 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में लॉक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा इस्तीफा देने के बाद खाली हुई ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर शनिवार को उपचुनाव हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच हुए मतदान में क्षेत्र वासियों ने खुलकर भाग लिया और शाम छह बजे तक करीब 81.83 फीसदी तक मतदान हुआ। इनेलो से अभय सिंह चौटाला, भाजपा जजपा के सांझे उम्मीदवार गोविंद कांडा, कांग्रेस के प्रत्याशी पवन बैनीवाल सहित 19 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो चुका है। अब दो नवंबर को मतगणना होगी। 34 कंपनियों के जवानों को विभिन्न क्षेत्रों में तैनात किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी और आईजी, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने दिनभर बूथों का निरीक्षण किया और व्यवस्था जांची।
शनिवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। इससे पहले मोक पोल करवाया गया। पहले दो घंटे के दौरान मतदान प्रक्रिया धीमी चली और केवल 13.17 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इसके बाद मतदान ने गति पकडी और साढ़े 11 बजे तक 28 फीसदी मतदान पूरा हुआ। दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद मतदान ने गति पकड़ी और दोपहर तीन बजे तक 58.33 फीसदी मतदान हो चुका था। शाम को दोपहर तीन बजे के बाद मतदान के लिए आगे आए और इससे मतदान फीसदी में इजाफा हुआ। शाम पांच बजे तक 73.31 फीसदी मतदान हो चुका था। शाम छह बजे तक जो मतदाता कतार में लगे उन्हें वोट डालने का मौका मिला। इस कारण कई इलाकों में रात्रि आठ बजे तक भी मतदान हुआ। ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 416 मतदातों ने अपने मत का प्रयोग करना था। इसके लिए 211 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 121 बूथ संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए। मतदान प्रक्रिया को पारदर्शिता लाने के लिए वेब कास्टिंग के जरिए निगरानी रखी गई।
छुटपुट हुई घटनाएं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद शुरू की जांच
मतदान के दौरान कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। हालांकि इस दौरान छोटी मोटे विवाद भी हुए हैं। माखोसरानी गांव में किसानों ने भाजपा प्रत्याशी गोबिंद कांडा के सामने नारेबाजी की और दूसरी ओर ग्रामीणों ने नकली किसान बताकर प्रदर्शनकारियों को गांव से बाहर खदेड़ा। इसके अलावा बीती शुक्रवार रात्रि और शनिवार को नकदी सहित आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने तलवाड़ा खुर्द से दो लाख 30 हजार रुपये और खारीसुरेरा से 32 हजार रुपये बरामद किए। प्रतापनगर गांव में पंचकूला से आए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ा। ठोबरियां में भी एक व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने पकड़ा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बुजुर्गों और युवाओं में दिखा उत्साह, मतदान के लिए आए आगे
ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान बुजुर्गों और युवाओं में उत्साह नजर आया। बुजुर्ग सुबह सात बजे ही वोटिंग के लिए निकल पड़े। इसके अलावा पहली बार वोट डालने वाले युवाओं के साथ साथ अन्य युवाओं ने भी मतदान किया। खेत में जाने से पहले ग्रामीणों ने मतदान का प्रयोग कर फर्ज निभाया और इसके बाद रूटीन के काम में लग गए। ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर मेले सा माहौल रहा। ऐलनाबाद शहरी क्षेत्र में भी मतदान को लेकर दिनभर माहौल बना रहा। पुलिस भी अपने ड्यूटी में लगी रही। अधिकारी औचक निरीक्षण में जुटे है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी हुआ।
स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम, अब दो नवंबर को आएगा परिणाम
मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सभी बूथों की ईवीएम को सिरसा लाया गया। सीडीएलयू में बनाए गए स्ट्रांग में ईवीएम को रखा गया है। तीन लेयर की सुरक्षा के बीच ईवीएम रखी गई है। अब आगामी दो नवंबर को मतगणना होगी और परिणाम आएगा।
दिनभर दौरा करते रहे प्रत्याशी
मतदान के दौरान सभी प्रत्याशी बूथों का दौरा करते रहे। हालांकि कोई भी प्रत्याशी इस दिन अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील नहीं कर सकता था। लेकिन व्यवस्था जांचने के लिए प्रत्याशी आते जाते रहे। इनेलो से अभय सिंह चौटाला, भाजपा से गोबिंद कांडा और कांग्रेस प्रत्याशी पवन बैनीवाल ने भी कई गांवों में जाकर व्यवस्था देेखी।
ये प्रत्याशी हैं मैदान में
प्रत्याशी, पार्टी
अभय सिंह चौटाला, इनेलो
गोबिंद कांडा, भाजपा
पवन बैनीवाल, कांग्रेस
चरण सिंह, राइट टू रिकाल पार्टी
दलबीर, पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया
बलवान सिंह, भारतीय संत मत पार्टी
कैप्टन महावीर प्रसाद, भारतीय जनराज पार्टी
अभय सिंह, आजाद
ओमप्रकाश सोनी, आजाद
जगदीश रूपावास, आजाद
नरेंद्र सिंह, आजाद
पवन कुमार, आजाद
पृथ्वी सिंह, आजाद
भरत सिंह, आजाद
विकल पचार, आजाद
विक्रम पाल, आजाद
संत धर्मपाल, आजाद
सविता काजल, आजाद
सुरजीत सिंह, आजाद
ऐलनाबाद में अब तक रहा मतदान फीसदी
1967, 72.58
1968, 71.40
1972, 74.89
1977, 62.35
1982, 79.32
1987, 78.36
1991, 70.75
1996, 76.99
2000, 72.74
2005, 78.41
2009, 86.27
2014, 89.30
2019, 83.75
2021, 73.31 शाम पांच बजे तक
वर्जन
शांतिपूर्वक रहा मतदान, जांच के बाद शिकायतों पर होगी कार्रवाई: एसपी
दिनभर मतदान प्रक्रिया चली और कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई। कुछ शिकायतें आई है उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे के कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था जांचने के लिए आईजी राकेश कुमार आर्य के साथ हमने गांवों का निरीक्षण। स्थिति सामान्य रही।
- डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा