फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police raided a jeweler house and recovered drugs

Haryana: सर्राफा व्यापारी हुआ बेनकाब, घर से चलाता था नशे का धंधा; पुलिस ने छापा मार बरामद की नशीली गोलियां

Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बडागुढ़ा (सिरसा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
सार

हरियाणा के सिरसा में सर्राफा व्यापारी के घर से लाखों रुपये की नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए हैं। ज्वेलर्स अपने कारोबार की आड़ में नशीली दवाइयों की बिक्री करता था। 

विज्ञापन
Police raided a jeweler house and recovered drugs
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस ने गांव नागोकी में एक ज्वेलर्स के घर पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं। बरामद दवाइयों की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली थी कि मोहन लाल ज्वेलर्स अपने कारोबार की आड़ में नशीली दवाइयों की बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ड्रग कंट्रोल विभाग के अधिकारियों सुनील कुमार और केशव वशिष्ठ के साथ मोहनलाल के घर में छापा मारा।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान पुलिस ने 22,760 नशीली गोलियां (टपेंटाडोल) और 21,600 कैप्सूल (प्रेगाब्लीन) बरामद किए। ड्रग ऑफिसर केशव वशिष्ठ ने बताया कि आरोपी मोहन लाल को नोटिस दिया गया है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी मोहनलाल का बेटा व एक रिश्तेदार दोनों अन्य जगह एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं। मोहन लाल के बेटे ने उक्त गोलियां पुलिस के डर से मेडिकल के बजाय घर में रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed