फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police made women aware on Karva Chauth

Sirsa News: करवाचौथ पर पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police made women aware on Karva Chauth
सिरसा। शहर के मीना बाजार में जागरूककरती हुई महिला पुलिस टीम। पुलिस
सिरसा। जिलेभर में करवाचौथ पर्व पर महिला पुलिस बाजारों में गश्त कर रही है। महिलाओं ने बाजारों में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। महिला थाना प्रभारी दर्शना देवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिरसा के अनाज मंडी रोड, हुडा मार्केट, गोल बाजार, रानियां रोड व बिश्नोई मंदिर चौक सहित भीड़भाड़ वाले बाजारों में जाकर महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन



महिला थाना प्रभारी दर्शना देवी ने मौके पर मौजूद महिलाओं से बातचीत करते हुए कहा कि करवाचौथ जैसे त्यौहार न केवल प्रेम और समर्पण के प्रतीक हैं, बल्कि ये हमारे समाज में महिला सम्मान की परंपरा को भी सशक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सिरसा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, बदसलूकी, धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन 112 या महिला हेल्पलाइन 1091 पर सूचना दें।
विज्ञापन




उन्होंने महिलाओं को बताया कि सिरसा पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बाजार, स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं निडर होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस टीम ने इस दौरान बाजार में खरीदारी कर रही महिलाओं को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए और उन्हें सुरक्षा से जुड़ी मोबाइल एप्लिकेशन दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed