फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Police linked youth to sports and declared 6 more villages drug free

Sirsa News: पुलिस ने युवाओं को खेलों से जोड़ 6 और गांव ड्रग मुक्त घोषित किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police linked youth to sports and declared 6 more villages drug free
शपथ लेते बच्चे व ग्रामीण।
सिरसा। जिले के 6 और गांव पुलिस द्वारा ड्रग मुक्त घोषित किए गए हैं। अब तक जिले में 41 गांव ड्रग मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को ड्रग मुक्त हुए गांवों को डीएसपी मुख्यालय जगत सिंह द्वारा सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय जगत सिंह ने बताया कि बनसुधार, मोजदीन, ढाणी-400, बुर्ज कर्मगढ़, ढाणी ख्योंवाली, ढाणी काहन सिंह तथा ढाणी चनू शहीद को ड्रग मुक्त घोषित किया गया है। इस दौरान गांव बनसुधार में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस जवानों तथा ग्रामीणों के बीच रस्साकशी का मैच भी करवा युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 35 गांवों को पहले ही ड्रग मुक्त घोषित किया जा चुका है। डीएसपी जगत सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जहां नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है, वही आमजन तथा युवाओं को जागरूक भी किया जा रहा है। इस मौके पर बनसुधार के सरपंच मनोज कुमार, सुमन गौतम, राजेंद्र कस्वां, सुनील कबीरा व सभी गांवों की चौकी के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जवानों की टीमें हैं गठित : डीएसपी
डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देश पर जिला पुलिस के जवानों की वॉलीबाल, हैंडबाल, फुटबाल तथा क्रिकेट की चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जवानों की टीमें लगातार कस्बों व गांवों में जाकर वहां के युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल कर नशा मुक्ति का संदेश दे रही हैं। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस जागरुकता अभियान के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। काफी युवा नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। जिनका स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इलाज करवाकर समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है। डीएसपी जगत सिंह ने इस अवसर पर आमजन से आह्वान किया कि नशे का कारोबार करने वालों की असली जगह जेल में है। इसलिए निसंकोच होकर ऐसे लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed