{"_id":"687d27a94e3318184c0c06e8","slug":"police-busy-in-investigation-was-the-middle-aged-man-murdered-or-was-his-last-rites-performed-as-per-religious-tradition-sirsa-news-c-128-1-svns1027-141131-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच में जुटी पुलिस....अधेड़ की हत्या हुई या धार्मिक परंपरा से किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच में जुटी पुलिस....अधेड़ की हत्या हुई या धार्मिक परंपरा से किया अंतिम संस्कार
Sun, 20 Jul 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। गांव सुकेराखेड़ा के पास नहर से बरामद शव मामले में नया मोड़ आया है। शव को एक कंबल में लपेटकर रस्सी से बांधकर नहर में फेंका गया था। उसके साथ में घड़े भी बंधे हुए थे। 18 जुलाई को नहर से मिली अधेड़ उम्र के व्यक्ति की यह लाश लगभग एक सप्ताह पुरानी लगती थी। पुलिस ने प्राथमिक दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच शुरू की ।
बताया जा रहा है जिस प्रकार से शव को कंबल में लपेटा हुआ है और उसके हाथ पर पैसे रखे हुए थे और घड़े बंधे थे। यह पंजाब से उपरी क्षेत्र में धार्मिक परंपरा के अनुरूप अंतिम संस्कार की क्रिया है। ऐसे में अब पुलिस इन रीति-रिवाजों को लेकर जानकारी जुटा रही है।
ऐसे में दोनों दृष्टिकोणों से मामले की जांच की जा रही है। चौटाला चौकी प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि पंजाब के हरिके पत्तन के पास दरिया से निकलने वाली नहरों में कुछ लोग इस विधि से अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करते हैं।
विज्ञापन
वहां के लोग मृतक के शव को इस तरह कपड़े में लपेटकर मिट्टी के घड़े बांधकर और हाथ में पैसे रखकर नहर में प्रवाहित कर देते हैं। डबवाली में यह लाश जो मिली है वह भी इसी तरह के एक संस्कार का हिस्सा है।