{"_id":"622e27235642fc41b542db2c","slug":"police-arrested-sdo-accused-of-attack-on-youtube-sirsa-news-hsr6265802186","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू ट्यूबर पर हुए हमले के आरोपी एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू ट्यूबर पर हुए हमले के आरोपी एसडीओ को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपटा। करीब 9 महीने पहले नाथूसरी चोपटा बीडीपीओ कार्यालय प्रांगण में एक शख्स पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फतेहाबाद के पब्लिक हेल्थ के एसडीओ आशीष गर्ग को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी को मामले में जमानत भी मिल गई है।
बता दें कि 7 जुलाई 2021 को नाथूसरी चोपटा के हनुमान पूनिया के साथ नाथूसरी चोपटा बीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में 4 लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए फतेहाबाद से पब्लिक हेल्थ के एसडीओ आशीष गर्ग को गिरफ्तार किया है। नाथूसरी चोपटा थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल खुशीराम ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच करते हुए पब्लिक हेल्थ के एसडीओ आशीष गर्ग को शामिल तफ्तीश कर गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी। आरोपित एसडीओ आशीष गर्ग को इससे पहले भी फतेहाबाद में अपने ही विभाग के बेलदार व एक अन्य शख्स विनोद कुमार के साथ मारपीट कर जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आरोपी फिलहाल जमानत पर है।
एक लाख रुपये देकर पिटवाया था, पिटाई की वीडियो मंगवाई थी
पुलिस जांच में सामने आया है कि एसडीओ गर्ग ने बदमाशों को हनुमान पूनिया की पिटाई करने की एवज में एक लाख रुपये दिए थे। बदमाशों से कहा गया था कि वे हनुमान पूनिया की पिटाई करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाएं और उसे लाकर दें। बदमाशों ने हनुमान पर हमला कर उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी वीडियो भी बनाई थी।
विज्ञापन
हनुमान पूनिया से मारपीट मामले में फतेहाबाद के जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अशीष गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
-सत्यवान, थाना प्रभारी, नाथूसरी चोपटा।