फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Poles and bricks murdered egg street operator

डंडे और ईंट से अंडा रेहड़ी संचालक की हत्या

Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Poles and bricks murdered egg street operator
क्षेत्र के गांव माधोसिंघाना में चार युवकों में डिस्पोजल गिलास को लेकर विवाद हो गया, जिनमें से तीन युवकों ने एक युवक की डंडे और ईंट से मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों युवक मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव माधोसिंघाना निवासी राजेश ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है और जांदू पेट्रोल पंप के सामने उसकी नमकीन की दुकान है। उसकी दुकान के सामने गांव का ही हनुमान अंडे बेचता था और दुुकान के सामने गुडिया रोड की दूसरी तरफ शराब का ठेका है। ठेके के साथ ही गांव के अक्षय, राजेश अंडे और नमकीन का खोखा लगाते हैं। शुक्रवार रात्रि करीब पौने दस बजे हनुमान ने एक पव्वा शराब और राजेश व अक्षय ने एक अध्धा शराब ठेके से खरीदी। इसके बाद राजेश, अक्षय व हनुमान में डिस्पोजल को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान गांव का युवक सोनू भी मौके पर मौजूद था। हनुमान ने उस वक्त मेरे पास फोन किया और कहा जल्दी आ जाओ, मुझे ये लोग पीट रहे हैं। उस समय मैं अपने घर खेत में बनी ढाणी में था। जब मैं अपनी ढाणी से मौके की तरफ आ रहा था तो रास्ते में मुझे रामेश्वर मिला, जिसने मुझे बताया कि हनुमान को सोनू, अक्षय व राजेश ने मार दिया। मैं तुझे बुलाने के लिए तेरी ढाणी पर जा रहा था। मैं रामेश्वर के साथ वापस मौके पर पहुंचा तो गांव का सोनू माधोसिंधाना अस्पताल में हनुमान को एंबुलेंस में ले गया। हनुमान के मुंह व सिर से खून बह रहा था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हनुमान को मृत घोषित कर दिया। आसपास के लोगों को जब घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी सिरसा संजय कुमार, सदर थाना एसएचओ देवी लाल और मल्लेकां चौकी प्रभारी सुरेश मौके पर पहुंचे, लेकिन उस समय तक सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

कोट
रात को शराब लेने के बाद डिस्पोजल गिलास लेने को लेकर अंडा रेहड़ी संचालक हनुमान की तीनों युवकों से बहस हो गई थी। इस पर तीनों युवकों ने उस पर ईंट और लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने गांव माधोसिंघाना के राजेश, सोनू और अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर राजेश और अक्षय को गिरफ्तारी कर लिया गया है जबकि सोनू की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवीलाल, सदर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed