{"_id":"60eb31c48ebc3e99790f35e1","slug":"polece-force-cdlu-sirsa-news-farmers-protest-farmer-arrest-sirsa-news-rtk617205116","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने पत्थर मार तोड़े डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने पत्थर मार तोड़े डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के शीशे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों ने विश्वविद्यालय के बाहर और अंदर जमकर हंगामा किया। शाम साढ़े पांच बजे भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक समाप्त होने के बाद गेट पर काले झंडे लेकर धरना देकर बैठे किसानों ने पत्थर और डंडे मार बाहर जाती विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी के दोनों शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस ने 40 से अधिक किसानों को हिरासत में ले लिया।
रविवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया। बैठक में विधानसभा डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्या देवीलाल चौटाला और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होने की सूचना मिलने पर किसान सुबह 10 बजे ही काले झंडे लेकर विश्वविद्यालय के गेट पर पहुंच गए। सुबह ही पुलिस ने करीब 10 किसानों को हिरासत में ले लिया और सभी गेटों पर बैरिकेड लगा दिए। मामले की सूचना अन्य किसानों को मिली तो गांवों के किसान सीडीएलयू के तीनों गेटों पर धरना देकर बैठ गए। गेट के बाहर किसानों का सात घंटे तक धरना चलता रहा।
बैठक समाप्त होने के बाद पुलिस कर्मियों ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर की गाड़ी को सीडीएलयू के बाइपास रोड की तरफ के गेट से निकालने का प्रयास किया तो धरना दे रहे किसान गेट के समक्ष खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों और किसानों में टकराव हो गया। पुलिस कर्मियों ने सभी किसानों को पकड़ लिया और गेट से दूर लेजाने का प्रयास करते रहे। एक किसान ने डिप्टी स्पीकर की गाड़ी के पिछले शीशे पर डंडा मार शीशा तोड़ दिया और एक युवा किसान ने सामने से पत्थर मार गाड़ी के सामने का शीशा तोड़ दिया। गाड़ी चालक ने मौके से गाड़ी को भगा लिया। हालांकि इस दौरान किसी भाजपा कार्यकर्ता को चोट नहीं आई। हंगामा कर रहे 40 से अधिक किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और अलग-अलग थानों में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
एसडीएम की गाड़ी से सांसद को विश्वविद्यालय से निकाला बाहर
कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने के लिए सांसद सुनीता दुग्गल शाम तीन बजे सीडीएलयू में पहुंची। बैठक समाप्त होने के बाद किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए सांसद सुनीता दुग्गल को एसडीएम की गाड़ी में बैठाकर सीडीएलयू में पुराने गेट की तरफ से निकाला गया और अन्य कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को बाइपास रोड की तरफ से निकाल दिया गया। किसानों को हिरासत में लेने पर शाम को किसानों ने सिरसा में चार स्थानों पर जाम लगा दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।