फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   PM should call an all-party meeting and respond to US President's claim: Selja

सर्वदलीय बैठक बुला पीएम अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर दें जवाब : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
PM should call an all-party meeting and respond to US President's claim: Selja
सिरसा। सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद से प्रधानमंत्री चुप है। नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के बयान पर कोई जवाब नहीं दिया है। क्या ऐसे में माना जाए कि भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन

देश की नीति में कोई बदलाव नहीं हो सकता क्योंकि नीति सरकार की नहीं देश की होती है। ऐसे में सर्वदलीय बैठक बुलाकर प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि देश के लोगों के मन में जो सवाल उठा रहे है उनका जवाब जरूरी है।
विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की जो नीति कांग्रेस राज में थी वहीं अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी रही, नीति सरकार की नहीं राष्ट्र की होती है। कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की गई और न ही की जाएगी। ट्रंप ने जो भी बयान दिया उसका प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देना चाहिए था, किन परिस्थितियों में ट्रंप को मध्यस्थता करने का अधिकार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने व्यापारिक हितों को देखते हुए भारत को सीजफायर के लिए तैयार किया। पीएम मोदी से उम्मीद करते हैं कि वे ट्रंप के इस खुलासे का त्वरित और करारा जवाब देंगे। कश्मीर ऐसा मुद्दा है, जिस पर मध्यस्थता की बात कोई भी भारतीय स्वीकार नहीं कर सकता। पिछली तमाम सरकारों ने यह सुनिश्चित किया कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मसला है, उसका अंतरराष्ट्रीयकरण संभव नहीं है।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अस्थाई रूप से स्थगित हुआ है। शायद ऐसा पहली बार सुना कि सीजफायर कभी अस्थायी रूप से हुआ हो। सरकार को इस मामले पर संसद का एक सत्र भी बुलाना चाहिए, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा हो, बातें रिकॉर्ड में रहे और पूरे देश को जानकारी हो कि सरकार की क्या नीति है।

राहुल गांधी ने देश को कई बार चेताया। चाहे फिर वह कोरोना काल हो या फिर चीन से दोस्ती की बात हो। अजरबैजान और तुर्की खुलकर पाकिस्तान के साथ आए, लेकिन पहलगाम में हुए अन्याय के बाद भी हमारे साथ कोई देश खुलकर खड़ा नहीं हुआ। सरकार को इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed