{"_id":"6ae4e4d29fde726dfb0f79c4","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-released-sirsa-news-c-128-1-svns1027-167709-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, सिरसा को मिले 21 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, सिरसा को मिले 21 करोड़ रुपये
Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर देशभर में कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सिरसा में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। किसानों ने इस कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कृषि विज्ञान केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. देवेंद्र जाखड़ भी मौजूद थे। क्यूसीआई अमित वर्मा, उपमंडल कृषि अधिकारी जितेंद्र अहलावत और विषय विशेषज्ञ डॉ. राकेश खूंट भी उपस्थित रहे।
यतींद्र सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक है। केंद्र सरकार ने 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे भेजी है।
विज्ञापन
यह केंद्र की किसान हितैषी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना से हर पात्र किसान परिवार को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये मिलते हैं। यह राशि बिना किसी बिचौलिये के सीधे बैंक खाते में दी जाती है।
रबी फसल की बोआई के समय जारी हुई यह किस्त किसानों के लिए मददगार होगी। इससे बीज, खाद और अन्य कृषि जरूरतें पूरी होंगी। सिरसा जिले में योजना के तहत 1,37,425 किसान पंजीकृत हैं। अब तक 23 किस्तों के माध्यम से जिले के किसानों के खातों में 518 करोड़ 80 लाख रुपये भेजे जा चुके हैं।