फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Phog will be celebrated today, police will investigate nine places in the city

आज मनाया जाएगा फाग, शहर में नौ जगह नाके लगा जांच करेगी पुलिस

Sun, 28 Mar 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Phog will be celebrated today, police will investigate nine places in the city
नाइट डोमिनेशन के दौरान वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
जिले में आज फाग धूमधाम से मनाया जाएगा। फाग के दौरान हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस भी अलर्ट है। पुलिस शहर में दिनभर गश्त करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में कोई युवक हुड़दंग करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस नौ जगह नाके लगा वाहनों की जांच करेगी और अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। वहीं होली खेलने के दौरान शहर वासियों को पानी का इस्तेमाल भी संभलकर करना होगा।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले कई वर्षों से युवा टोलियां बनाकर बाजारों में घूमते रहते हैं। यहां पहुंचकर वे हुड़दंग मचाते हैं। मगर इस बार हुड़दंग नहीं करने दिया जाएगा। शहरवासी भी हुड़दंगियों की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में दे सकते हैं।
विज्ञापन

चौक चौराहे पर रहेगी पुलिस तैनात
पुलिस प्रशासन ने शहर व थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं हिसार रोड के महाराणा प्रताप चौक, बस स्टैंड, बाबा भूमण शाह चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रेलवे फाटक, सुरखाब चौक, डबवाली रोड स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक, सांगवान चौक, वाल्मीकि चौक, बेगू रोड और रानियां रोड पर नाके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समय ही होगी पानी की सप्लाई
भाखड़ा नहर 25 अप्रैल से बंद है। इससे जिले की सभी नहर व माइनर बंद हैं। ऐसे में विभाग द्वारा पानी की सप्लाई शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में एक समय कर दी गई है। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से इस बार फाग के दिन पानी की अतिरिक्त सप्लाई नहीं दी जाएगी। सामान्य सप्लाई से ही काम चलाना होगा। विभाग से लेकर सामाजिक संगठन पहले ही फाग के दिन पानी को व्यर्थ बहाने की बजाय हर्बल होली व सूखे रंगों से होली खेलने की अपील की जा रही है।
पुलिस ने रात को चलाया नाइट डोमिनेशन, सैकड़ों वाहनों की जांच
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में शनिवार की रात नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ व चौकी प्रभारी के अतिरिक्त काफी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लेकर अनेक वाहनों व व्यक्तियों को जांचा। इस दौरान एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे इस सर्च अभियान के दौरान जिले के अंदर तथा बाहर से प्रवेश करने वाले वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच करें। एसपी ने कहा कि जिले की सीमा के साथ लगते सीमावर्ती राज्यों पंजाब एवं राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए नाकों पर पूरी सतर्कता व चौकसी बरती जाए। एसपी ने कहा कि समय-समय पर नाइट डोमिनेशन एवं सर्च अभियान चलाने का मकसद अपराध व अपराधियों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाने का है।

स्वास्थ्य विभाग ने अतिरिक्त स्टाफ किया तैनात
फाग पर्व के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया गया है। जिले में कहीं भी घटना होती है तो लोग 108 नंबर पर सूचना देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए जिला चिकित्सक अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर दवाइयों व अन्य स्थिति के बारे में भी जानकारी ली है। वहीं डॉ. कृष्ण कुमार ने लोगों से घरों में ही रहकर होली मनाने की अपील की है, ताकि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed