{"_id":"583f26ec4f1c1be665de69f8","slug":"pharmacist-accused-s-bail-plea-rejected-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी फार्मासिस्ट की जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी फार्मासिस्ट की जमानत याचिका खारिज
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओढां। ओढां थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुरा निवासी फार्मासिस्ट अनिल कुमार को न्यायालय ने झटका देते हुए उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। उधर पुलिस आरोपी महिला चिकित्सक की तलाश में जुटी हुई है जबकि पीड़ित पक्ष महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
गौरतलब हो कि नौ अगस्त को ओढां सीएससी में कार्यरत अनिल कुमार नें एक महिला चिकित्सक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्त राजेश कुमार के साथ मिल कर अपनी पत्नी मंजू देवी की गांव साहुवाला प्रथम के निकट सिर में हथोड़े से वार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की थी। इसे एक सड़क हादसे का रुप देने के उद्देश्य से अनिल ने अपनी कार वृक्ष में ठोक दी थी। इस मामले में पुलिस ने अनिल की पत्नी मंजू के बयान पर उसकी हत्या की कोशिश करने के आरोप में अनिल व उसके साथी राजेश व अनिल की प्रेमिका महिला चिकित्सक संजू के खिलाफ अभियोग दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में अनिल व राजेश को छह नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है। उक्त दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है। जबकि महिला चिकित्सक अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रही है।
पुलिस संजू की गिरफ्तारी को लेकर सिरसा स्थित उसके आवास व सीएचसी ओढां में दबिश दे चुके है लेकिन वह अभी तक पुलिस पकड़ से फरार चल रही है। आरोपी अनिल ने इस मामले में सिरसा स्थित अदालत में जमानत की गुहार लगाई थी लेकिन न्यायालय में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी। पीड़ित मंजू के परिजनों आत्मा राम व कृष्ण कुमार ने पुलिस प्रशासन से इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता डॉ. संजू की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। मामले की जांच कर रहे बड़ागुढ़ा थाना के एसआई गोपाल राम ने बताया कि पुलिस इस मामले में डॉ. संजू की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।