फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   person beaten to death

सिकंदरपुर में व्यक्ति की पीटकर हत्या, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
person beaten to death
गांव सिकदंरपुर में 10 लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजाराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक हंसराज के भाई राजकुमार का बयान दर्ज करके मुख्य आरोपी जग्गूराम सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोपहर को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर निवासी 58 वर्षीय हंसराज सोमवार रात को नशे की हालत में जग्गूराम के घर चला गया। जग्गूराम और उसके घरवालों का हंसराज से झगड़ा हो गया और उन्होंने हंसराज पिटाई कर दी। इसके बाद हंसराज अपने घर चला गया। मंगलवार सुबह हंसराज उठा और अपने भाई राजकुमार को सारी बात बताई। इसके बाद हंसराज, राजकुमार और हंसराज का बेटा दर्शन सिंह उलाहना लेकर जग्गूराम के घर पहुंचे। यहां पहले से ही काफी लोग बैठे हुए थे। बातचीत के दौरान जग्गूराम और उसके परिवार वालों ने हंसराज पर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। जिससे हंसराज नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि हंसराज को हार्ट की बीमारी भी थी। सदर थाना प्रभारी एसआई राजाराम ने बताया कि हंसराज के भाई राजकुमार की शिकायत पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed