{"_id":"6982366f125965bbf80f2361","slug":"patwari-strike-sirsa-news-c-128-1-svns1027-152441-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पटवारियों का धरना जारी, राजस्व कार्य ठप होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पटवारियों का धरना जारी, राजस्व कार्य ठप होने से परेशानी
Tue, 03 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। पटवार भवन में लगे ताले, सुनसान आया नजर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो राज्यस्तर पर आंदोलन की चेतावनी
फोटो-- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। निलंबित पटवारियों के समर्थन में मंगलवार को पटवारियों व कानूनगो के हड़ताल पर जाने से पटवारखानों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। काम न होने के कारण लोगों को वापस जाना पड़ रहा है। पटवार भवन में ताले लटके नजर आए।
धरने पर बैठे पटवारियों व कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान लाभ सिंह ने सरकार से निलंबित पटवारियों को तुरंत बहाल करने की मांग की और कहा कि यह फैसला कर्मचारियों के साथ अन्याय है। पटवारियों पर पहले से ही अत्यधिक कार्यभार है और कम स्टाफ में उनसे लगातार अधिक काम लिया जा रहा है। ऐसे में निलंबन जैसे कदम से कर्मचारियों का मनोबल टूटता है।
लाभ सिंह ने सरकार से जनहित में अपना फैसला वापस लेने की मांग की। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बहाली नहीं की गई तो आंदोलन को राज्यस्तर पर तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि धरने के कारण राजस्व से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह सरकार की होगी। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा और 4 फरवरी को भी धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
पटवार भवन में लगे रहे ताला
जहां पटवारी धरने पर बैठे हैं। वहीं, पटवार भवन पूरी तरह से सुनसान नजर आया। पटवार भवन में ताले लटके हुए थे। चुनिंदा लोग ही पटवार भवन में आकर वापस जा रहे थे। एक या दो कमरे खुले हुए थे। जिनमें खास लोगों के काम किए जा रहे थे। इसके अलावा, पूरी तरह से पटवार भवन में शांति बनी हुई थी।
विज्ञापन
फोटो