फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patwari has been working wearing a black band for four days, will make future strategy today

Sirsa News: चार दिन से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे पटवारी, आज बनाएंगे आगामी रणनीति

Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Patwari has been working wearing a black band for four days, will make future strategy today
पटवार भवन में काली पट्टी लगाकर काम करते हुए पटवारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पटवार भवन में चार दिनों से पटवारी काले पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। इन्हें अतिरिक्त कार्यभार छोड़ दिया है। ये सिर्फ अपनी तैनाती वाले गांव के लोगों के कामों को ही प्रमुखता दे रहे हैं।इसके चलते जिले के 250 गावों के लोगों के काम रुके हुए हैं। इसके बाद भी सरकार की प्रतिक्रिया नहीं आने के चलते अब शुक्रवार को पटवारी आंदोलन की आगामी रणनीति बनाएंगे।
जिले में कुल 335 गांवों पर 58 पटवारी ही है, जो काम करते हैं। पटवारी अपने-अपने कार्यभार के अनुसार लगभग 85 गावों के लोगों के ही काम कर रहे हैं। 250 गांवों के ग्रामीणों के काम नहीं हो रहे है। चार दिनों से इन गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

बता दें कि चार दिन पहले सोशल मीडिया पर भ्रष्टाचार में संलिप्त पटवारियों की सूची वायरल हुई थी। इसी सूची से पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन की ओर से जिला उपायुक्त को लिस्ट की जांच करने व सरकार से बातचीत के लिए ज्ञापन सौंप कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। सरकार की इस पर कोई भी प्रतिक्रिया न आने पर पटवारियों ने इसको लेकर सरकार को दो दिनों का अतिरिक्त समय और दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स
बुधवार को सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया न आने को लेकर दो दिन का ओर समय बढ़ा दिया गया था। अभी तक सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। शुक्रवार को शाम तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है तो पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन आगामी रणनीति बनाएगी। - रोहताश कुमार, प्रेस प्रवक्ता, जिला पटवारी व कानूनगो एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed