फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Patients are suffering due to non-availability of life saving medicines in civil hospital

नागरिक अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयां नहीं मिलने से मरीजों का हाल बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Patients are suffering due to non-availability of life saving medicines in civil hospital
नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे मरीज । - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नागरिक अस्पताल में जीवनरक्षक दवाइयों की कमी से मरीजों का हाल बेहाल है। अस्पताल में 518 के स्थान पर केवल 480 प्रकार की दवाइयां ही उपलब्ध है। यही वजह है कि मरीजों को अस्पताल के बाहर स्थित मेडिकल स्टोरों से दवाई खरीदने को विवश होना पड़ता है।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 900 से एक हजार मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। मरीजों को जांच करवाने के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। मरीजों ने बताया कि अस्पताल से मरीजों को पांच में से दो दवाइयां ही स्टोर से मिल पाती है, जबकि शेष दवाइयां महंगी होने के कारण उन्हें निजी स्टोरों से लेने के लिए भेज दिया जाता है। ऐसे में जीवनरक्षक दवाइयां बाहर से खरीदने के लिए विवश होना पड़ता है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए केवल 15 मिनट तक जमा होती है पर्ची
नागरिक अस्पताल में मरीजों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए सुबह केवल 15 से 20 मिनट तक ही पर्ची जमा की जाती है। सुबह 8.30 बजे के बाद वह एक मिनट भी लेट होते हैं तो उनकी पर्ची तक जमा नहीं हो पाती। दिन में केवल 20 से 25 मरीजों का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को खांसी, जुखाम और भूख न लगने के कारण जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। जांच के बाद डॉक्टर की ओर से दवाई लिखकर दी गई है। एक दवा अस्पताल से नहीं मिलने के कारण अब निजी मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ेगी। - सुनीता रानी, अलीकां
परिवार में महिला की डिलीवरी हुई है। पांच में से तीन दवाइयां ही मेडिकल स्टोर से मिल पाई है। अस्पताल में केवल सस्ती दवाई ही मिल पाती है।
रिकी, पिपली
घुटने में दर्द होने की दवाई लेने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे। अस्पताल से केवल दो दवाइयां मिल पाई है। एक दवा बाहर के मेडिकल स्टोर से लेनी पड़ेगी।
कमलेश रानी, सिरसा
नागरिक अस्पताल में जांच करवाने के लिए पहुंचे थे। पहले पर्ची कटवाने के लिए करीब आधे घंटे तक लाइन में लगना पड़ा। डॉक्टर के पास पहुंचे तो वहां भी लंबी कतार लगी मिली। अस्पताल के कर्मचारियों का व्यवहार भी ठीक नहीं होता।
राजबीर सिंह, ढ़डियावाली ।
नागरिक अस्पताल में पांच मिनट की देरी के कारण अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उनकी पर्ची को जमा नहीं किया गया। अब अगले दिन सुबह आठ बजे अल्ट्रासाउंड के लिए बुलाया गया है।

मनदीप कौर, सिरसा ।
मेडिकल स्टोर पर अधिक दवाइयां उपलब्ध रहती है। ऑनलाइन ही वेयरहाउस से दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की पोस्ट खाली है। अल्ट्रासाउंड के लिए स्पेशल कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। मेडिकल ऑफिसर की लिस्ट जारी होने के बाद सिरसा को रेडियोलॉजिस्ट मिलने की उम्मीद है। - डॉ. संदीप गुप्ता, कार्यकारी पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed