फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   patient,issuse,card,health department,OPD,sirsa news

ओपीडी में नहीं कट रही ऑनलाइन पर्ची, मरीजों को हो रही परेशानी

Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
patient,issuse,card,health department,OPD,sirsa news
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के सर्वर में तकनीकी समस्या होने की वजह से मरीजों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया इन दिनों बंद हो गई है। ऐसे में कर्मचारी हाथ से ही पर्ची पर डॉक्टर का कमरा नंबर और अन्य जानकारी दर्ज कर रहे है। हाथ से पर्ची और अन्य जानकारी दर्ज करने में समय अधिक लगने के कारण बाहर खड़े मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। मरीजों को घंटों लाइन में लगकर पर्ची कटवाने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहले मरीजों का आधार कार्ड लेकर उनकी ऑनलाइन कंप्यूटर में एंट्री की जाती थी और बीमारी की जानकारी लेकर संबंधित डॉक्टर का कमरा नंबर, नाम और अन्य जानकारी ओपीडी की पर्ची पर चस्पा दी जाती थी। लेकिन बीते तीन दिनों से सर्वर की 70 बैटरियां एक साथ डेड होने के कारण सर्वर मुख्य पोर्टल के साथ कनेक्टर नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी मरीजों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर उनको संबंधित डॉक्टर के पास भेज रहे है। बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक पर्ची कटवाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतार देखने को मिली। कई मरीज पर्ची कटवाने की लाइन को देख कर ही वापस लौटते हुए नजर आए तो कई मरीज जैसे तैसे कर पर्ची कटवाने के लिए लाइन में घंटों तक लगे रहे।
विज्ञापन

15 दिनों से सर्वर की बैटरियां खराब, अब सर्वर बंद
नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने वाले सर्वर की बैटरियां पिछले 15 दिनों से खराब हो रही थी। स्वास्थ्य अधिकारियों की ओर से जैसे तैसे काम चलाया जा रहा था। लेकिन अब बैटरियां जवाब दे गई तो सर्वर बंद हो गया। जिसके पश्चात ओपीडी के कमरे में कर्मचारियों को रजिस्टर पर मरीजों की जानकारी दर्ज करने के निर्देश देकर काम शुरू करवा दिया। कर्मचारी मरीजों के आधार कार्ड और अन्य जानकारी रजिस्टर में दर्ज कर उनका रिकार्ड रख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 1200 मरीजों की होती है ओपीडी
नागरिक अस्पताल में अब मरीजों की संख्या पहले से काफी अधिक हो गई है। ओपीडी में हर रोज एक हजार से 1200 मरीज जांच करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचते है। पर्ची काटने के लिए केवल तीन ही खिड़कियां है और ओपीडी में कर्मचारियों की कमी होने के कारण मरीजों की पर्ची समय अनुसार नहीं कट पा रही। अन्य दिनों में भी मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

नई बैटरियां आने के बाद ही दूर होगी समस्या
सर्वर की बैटरियां डेड होने के कारण परेशानी आ रही है। बैटरियों को बदलवाने के लिए मुख्यालय को सूचना दी गई है। ओपीडी में पर्ची काटने वाले कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। बैटरियों के आने के बाद सर्वर शुरू हो पाएगा और इसके पश्चात ही ऑनलाइन पर्ची काटने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
- डॉ. संदीप गुप्ता, एमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed