{"_id":"62e4192ab0953e4f1a39bdec","slug":"party-to-contest-zila-parishad-elections-on-symbol-abhay-chautala-sirsa-news-hsr637944975","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी सिंबल पर जिला परिषद के चुनाव लड़ेगी इनेलो: अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी सिंबल पर जिला परिषद के चुनाव लड़ेगी इनेलो: अभय चौटाला
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोंधित करते अभय सिंह चौटाला।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आने वाले समय में जिला परिषद के होने वाले चुनावों में इनेलो अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी जिसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। वह शुक्रवार को रानियां हलके के अपने चार दिवसीय जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव साहुवाला प्रथम में ग्रामीणों की जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेशभर में हुए निकाय चुनावों में कुछ स्थानों पर इनेलो पार्टी सिंबल पर लड़ी और उसके बेहतर परिणाम सभी के सामने हैं। इनेलो नेता ने कहा कि पार्टी पंचायती चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी इसके लिए कमर कसनी चाहिए।
फतेहाबाद में होगा सम्मान दिवस
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रत्येक वर्ष चौधरी देवीलाल जयंती पर होने वाला सम्मान दिवस इस बार जिला फतेहाबाद में आयोजित किया जाएगा जो ऐतिहासिक होगा। इस सम्मान दिवस समारोह में हरियाणा से लाखों लोग चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन देकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा जाहिर करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा से ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से भी अनेक लोग चौधरी देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनका संघर्ष किसी विधायक अथवा मंत्री पद हासिल करने के लिए नहीं बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में इनेलो को सत्तासीन करने का है, इसके लिए वे पार्टी को समर्पित होकर पूरे हरियाणा में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
नशे पर जतायी चिंता, बोले- बिजली मंत्री नहीं उठा रहे कदम
अभय सिंह चौटाला ने इस दौरान रानियां हलका में फैले नशे के जाल पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक और हरियाणा में बिजली मंत्री रणजीत सिंह इस दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहे। उन्होंने प्रश्न किया कि पिछले तीन सालों के दौरान रानियां हलके के विकास के लिए बिजली मंत्री ने कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया जिससे हलके की जनता हताश है। उन्होंने कहा कि नशे के जाल को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन भी कोई कड़े कदम नहीं उठा रहा जो यह प्रदर्शित करता है कि पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। गांव में पहुंचने पर इनेलो की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जसवीर सिंह जस्सा ने स्वागत किया। बाद में उन्होंने गांव कर्मगढ़, खुइयां नेपालपुर, पन्नीवाला मोटा, भागसर, चक्कां, खाईशेरगढ़ सहित करीब 20 गांवों में जाकर ग्रामीणों से संवाद किया। अभय चौटाला के इस जनसंपर्क अभियान में उनके साथ जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, सुभाष नैन, किसान नेता गुरप्रीत सिंह गिल, जरनैल चंदी, सतपाल छतरियां, रवि जांगड़ा खारियां सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।